फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठी रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग

Wed, 25 Mar 2020 10:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महाभारत और रामायण के दृश्य
कोरोना वायरस के कहर के चलते पूर देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर सिनेमा जगत के ठहर जाने से लोगों के मनोरंजन पर भी भारी असर पड़ा है। लेकिन इस बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ramayan
दरअसल पिछले हाल फिलहाल में ही सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें सोशल मीडिया यूजर्स रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ ही पीएम मोदी, प्रकाश जावड़ेकर को भी सोशल मीडिया पर टैग करते हुए रामायण और महाभारत के टेलीकास्ट की मांग कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब जबकि वो आने वाले कई दिनों के लिए घर में ही रहने वाले हैं, ऐसे में बच्चों के लिए कुछ अच्छा सीखने के लिए मिल जाएगा और वहीं बड़े- बुजुर्गों की यादें ताजा हो जाएंगी।







 
विज्ञापन

3 of 4
ramayan - फोटो : file photo
इस पूरे मामले में अच्छी बात ये है कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही दर्शकों की इस मांग को पूरा भी किया जा सकता है। बता दें कि प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक इस बारे में एक ट्वीट भी किया है। शशि ने अपने ट्वीट में बताया कि दूरदर्शन पर इसको (रामायण और महाभारत) प्रसारित करने के लिए अधिकार धारकों से बातचीत जारी है।





 
विज्ञापन

4 of 4
ramayan - फोटो : file photo
गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें