फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 का रिपीट देखने के बाद शहनाज का बयान, बोलीं- 'शर्मिंदगी होती है'

Wed, 25 Mar 2020 08:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
'मुझसे शादी करोगे' शो से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये शो टीआरपी के मामले में कुछ खास नहीं कर पाया। इस शो में शहनाज और पारस अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढने आए थे। यह शो फिलहाल बंद हो गया है जिसकी जगह पर फिर से 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट किया गया है। अपने आप को शो में देखने के बाद 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी शहनाज कौर गिल ने ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शहनाज इस वक्त 'बिग बॉस 13' का रिपीट शो देखकर समय बिता रही हैं। हाल ही में शहनाज से 'बिग बॉस' शो को लेकर उनकी राय पूछी गई। जवाब में शहनाज ने कहा- 'मैं इसे लगातार देख रही हूं। हर किसी को यह जानना चाहिए कि लोग उन्हें क्यों पसंद और नापसंद करते हैं। कई बार शो देखकर मुझे शर्मिंदगी होती है कि मैंने ये सब किया लेकिन ये जरूरी भी था।'
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter
शहनाज को इस शो से ही लोकप्रियता मिली। इससे पहले वो पंजाब इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। 'बिग बॉस' में आने के बाद उन्होंने मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसके साथ ही उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती भी दर्शकों को खूब पसंद आई। 

4 of 5
Aarti Singh , Sidharth Shukla and Shehnaz - फोटो : voot
यहां तक कि सोशल मीडिया पर #Sidnaaz भी ट्रेंड करने लगा था। इन दोनों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इनका हाल ही में एक वीडियो गाना रिलीज हुआ है। ये वीडियो चर्चा में आ गया। इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
सिद्धार्थ और शहनाज को लेकर हाल ही में बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अबु मलिक ने एक दावा भी किया था। 'द खबरी' अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया था। ये वीडियो 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी अबु मलिक का था। अबु शो में शहनाज और सिद्धार्थ दोनों के करीबी थे। इस वीडियो में अबु ने दावा किया था- 'ये दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। जो भी आप लोगों ने देखा है ये लोग उससे ज्यादा एक दूसरे से प्यार करते हैं। मैंने खुद देखा है इन दोनों को।' 

सिद्धार्थ ने धार्मिक मामलों पर लड़ाई करने वालों की लगाई क्लास, बोले- 'दरवाजे बंद हो चुके हैं लेकिन...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें