ऐतिहासिक महागाथा 'पोरस' के भव्य सेट में एक अहम सीन की शूटिंग करते वक्त बड़ा हादसा टल गया। एक सीन के दौरान ओलिम्पिया की भूमिका निभाने वाली समीक्षा सिंह को आर्टेमिस के मंदिर में आग लगानी थी, इस ड्रेमिटक सीन को शूट करते वक्त समीक्षा सिंह की पीठ का कुछ हिस्सा और थोड़ा सा चेहरा भी जल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
इस पूरे मामले की खुद समीक्षा सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि, 'मेरी पीठ का कुछ हिस्सा जल गया और थोड़ा सा चेहरा भी जला है। लेकिन सच कहूं तो, यह अहसास होने में मुझे थोड़ा समय लगा कि क्या हो गया। यह तभी पता चला जब मैं शूट पूरा करके फ्रेश होने के लिए गई, तो मुझे अपनी पीठ पर बहुत तेज जलन पैदा हुई और चेहरे का मेकअप हटाते हुए बहुत ज्यादा जलन होने लगी।
विज्ञापन
3 of 4
आगे बात करते हुए समीक्षा ने कहा कि, 'जब मैंने आइने में अपनी पीठ देखी, तो उस में लाल चकत्ते थे और मेरा चेहरा ऐसा दिख रहा था जैसे कि मुझे भयंकर सनबर्न हो गया हो। तुरंत इलाज मुहैया कराया गया पर निशान नहीं जा रहे हैं।
एपिसोड टेलीकास्ट होने पर भले ही यह दृश्य देखने में बेहतरीन लगेगा। मगर सेट के आसपास वेंटिलेशन को ध्यान में रखते हुए परफेक्ट शॉट पाना काफी कठिन काम था। इस वजह से, इस एक्ट्रेस को अपनी पीठ व चेहरे पर जलने की पीड़ा सहनी पड़ी। हालांकि आग लगाने से पहले, सभी अग्निशामकों को जांचा गया था। बहुत ज्यादा सावधानी बरती गई थी ताकि कोई भी चोटिल न हो।'