फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप हुए फिरंगी को मिली साल की बड़ी खुशखबरी, गूगल सर्च में बना 'Bigg Boss'

Fri, 15 Dec 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : TWITTER
जो शख्स दूसरों को हंसाता हो, उसे साल 2017 ने वक्त वक्त पर बहुत रुलाया। शो के को-एक्टर्स से झगड़ा, शो का बंद होना और फिर फिल्म 'फिरंगी' का बॉक्स ऑफिस पर पिट जाना। इन सबके बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा डिप्रेशन में हैं। पर 2017 ने जाते-जाते उनके लिए इतनी बड़ी खबर लेकर आया है जिससे साल भर के उनके तमाम गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
Kapil Sharma - फोटो : Self
सालभर के गूगल टॉप ट्रेंडिंग टीवी शो की फेहरिस्त में भारत के दो शो हैं। इनमें से एक है 'द कपिल शर्मा शो'। दुनियाभर के लोगों ने जिन 10 टीवी शो से जुड़ी जानकारियों और अपडेट्स को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, उनमें से एक कपिल शर्मा का भी शो है। ऐसा तब है जब यह शो बंद हो चुका है। लेकिन भारत का दूसरा शो इससे भी ऊपर वाले पायदान पर है।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 11 - फोटो : SELF
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' भले ही भारत में टीआरपी रेटिंग्स के लिए जद्दोजहद कर रहा हो, लेकिन दुनियाभर में यह शो काफी पॉपुलर है। टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट में यह शो छठे पायदान पर है। वहीं कपिल शर्मा का कॉमेडी शो नौवें स्पॉट पर है। 
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस - फोटो : SELF
ये रही साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट- स्ट्रेंजर थिंग्स 13 रीजन्स वाई बिग ब्रदर ब्रेसिल गेम ऑफ थ्रोन्स आयरन फिस्ट बिग बॉस 11 रिवरडेल अमेरिकन स्पॉट्स द कपिल शर्मा शो माइंडहंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें