लंबे समय से स्क्रीन से दूरी बनाए हुए टीवी के पॉपुलर एक्टर पीयूष सहदेव इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं और इसकी वजह है उनका बदला हुआ लुक। दरअसल पीयूष ने अपना वजन 108 किलो से घटाकर 70 किलो कर लिया है और उनका ये अवतार देख सभी चौंक गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : piyushsahdev/Instagram
बता दें कि एक गंभीर हादसे के बाद पीयूष का वजन अचानक बढ़ गया था जो 108 किलो तक पहुंच गया। ये तब की बात है जब पीयूष टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : piyushsahdev/Instagram
शूट के दौरान एक स्टंट सीन करते वक्त पीयूष के घुटने में गहरी चोट लगी जिसके चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। काफी वक्त तक वो छोटे परदे से दूर रहे और कोई जिम या एक्सरसाइज भी नहीं कर पाए।
4 of 5
- फोटो : piyushsahdev/Instagram
इसकी वजह से पीयूष का वजन काफी बढ़ गया जो 108 किलो तक पहुंच गया। बढ़ते वजन से पीयूष परेशान हो गए और घबरा गए। उन्होंने सोचा अगर ये वजन कम नहीं हुआ तो इंडस्ट्री में वो काम नहीं कर पाएंगे।