टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना बीते दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। अभिनेत्री ने बीते महीने ही अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड वरुण बांगेरा संग सात फेरे लिए। शादी के बाद अब अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री शादी के बाद भी लगातार अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ नहीं तस्वीरें शेयर की हैं।
आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली करिश्मा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों ने सामने आते ही इंटरनेट पारा बढ़ा दिया है।