फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'9 साल के बच्चे ने 18 साल की लड़की को किया प्रपोज', टीवी शो पर मच रहा बवाल

Thu, 20 Jul 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
पहरेदार पिया की
एक 9 साल का लड़का है। जिसे अपने से दोगुनी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। वो उस लड़की की चुपके-चुपके फोटो खींचता है। इतना ही नहीं वो उसे शादी के लिए प्रपोज भी करता है। ये बातें सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा कि कैसे 9 साल का एक बच्चा प्यार में पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पहरेदार पिया की
हाल ही शुरू हुए टीवी शो 'पहरेदार पिया की' में ऐसी ही कहानी दिखाई जा रही है। इस शो की काफी आलोचना की जा रही है। हाल ही में एक्टर करन वाही ने शो के खिलाफ फेसबुक पर एक अक्रामक पोस्ट किया है।
विज्ञापन

3 of 8
पहरेदार पिया की
करन ने कहा,  'प्रिय निर्माता और चैनल .. मैं समझ सकता हूं कि हम 'हाऊ आई मेट योर मदर' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए। क्योंकि ईमानदारी से इसे कोई भी नहीं देख रहा है। दूसरे लोगों की बात को छोड़ दें।'

4 of 8
पहरेदार पिया की
करन ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि हमारी बिरादरी के लोग ही इस शो को पसंद नहीं कर रहे हैं। हर कोई जो इस शो का हिस्सा है उसके लिए मैं अच्छा चाहता हूं और उन सब के लिए अच्छी तरह से प्रार्थना करता हूं। लेकिन हमें कोई ऑप्शन ना होने पर सिर्फ काम करने के लिए किसी शो से नहीं जुड़ना चाहिए बल्कि उस काम को एन्जॉय करना चाहिए। मैं ये सब अभिमान से नहीं बोल रहा हूं, लेकिन हम इससे बेहतर शो बना सकते हैं।'
विज्ञापन

5 of 8
पहरेदार पिया की
करन वाही के इस पोस्ट का जवाब देते हुए शो के एक्टर सुयश राय ने कहा, 'थोड़ा सब्र रखें, इतनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचने की जरूरत नहीं है। हम किसी बाल विवाह को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। ये शो थोड़ा अलग है। इतनी जल्दी इसे जज ना करें। इस शो को बनाने से पहले खुद डायरेक्टर ने भी काई बार सोचा था। मेरी गुजारिश है कि पहले देखें फिर निर्णय करें।'
विज्ञापन

6 of 8
पहरेदार पिया की
खैर, आलोचक इस शो को बंद करने की मांग कर रहे है। क्योंकि दर्शकों को 9 साल के बच्चे का रोमांटिक होना कुछ समझ नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं वो लड़की के पीछे एक हीरो की तरह पड़ा है। जो उसे छिप-छिपकर देखता है। जब वो गिरती है तो उसे संभालता है।
विज्ञापन

7 of 8
पहरेदार पिया की
खास बात ये है कि ये शो प्राइम टाइम यानी 8.30 बजे दिखाया जाता है। जब पूरी फैमिली एक साथ बैठकर टीवी देखती है। इस शो को देखने वाले कह रहे हैं कि ये कैसा टीवी शो है और क्या दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
पहरेदार पिया की
शो के बारे में इसकी लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने कहा है, 'हम किसी को अनुमान लगाने से नहीं रोक सकते। इसकी कहानी एक बच्चे और 18 साल की लड़की के बीच रोमांस की नहीं है बल्कि इसमें दोस्ती की निर्मलता दिखाई गई है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें