टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से फेमस होने वाले मोहित रैना इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। मोहित जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना ही मीठा बोलते हैं। अपनी सक्सेस का उन्हें जरा भी घमंड नहीं है। जम्मू के रहने वाले मोहित 'महाभारत' और 'सम्राट अशोक' जैसे सीरियल में लीड रोल प्ले कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मोहित रैना
यहां दिलचस्प बात ये है कि एक बार फिर 'महादेव शुरू होन जा रहा है। इसमें लीड रोल मोहित ही निभाएंगे। शो को मिली पॉपुलैरिटी को देखते हुए सीजन 1 के प्रोड्यूसर ने दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया है। इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। ये लाइफ ओके पर पहले वाले स्लॉट 8 बजे ही दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
mohit raina
मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन मोहित पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो CA बनें। मोहित की हाइट-पर्सनालिटी काफी अच्छी है। इसलिए उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में चुने गए थे।
4 of 8
मोहित रैना
21 साल का होने पर उन्होंने अपने पैरेंट्स से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उनके पैरेंट्स ने साफ मना करते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्या। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'अगले दिन जब मैं सोकर उठा तो घर के बाहर मेरे कई सारे रिलेटिव्स आए हुए थे। मुझे लगा शायद कोई फंक्शन है। जिसे मैं भूल गया हूं।'
विज्ञापन
5 of 8
मोहित रैना
मोहित ने आगे बताया, 'लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सारे रिश्तेदार मुझे समझाने के लिए आए हैं। लेकिन मैं अपनी टिकट करवा चुका था। इसलिए मैंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई आ गया।' मोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो अंतरिक्ष से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 'महादेव' से ही मिली।
विज्ञापन
6 of 8
मोहित रैना
अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से उन्हें 'महादेव' का रोल ऑफर हुआ। लेकिन उस समय मोहित का वजन 107 किलो था। मेकर्स ने मोहित को वजन घटाने के लिए कहा। मोहित ने कड़ी मेहनत के बाद 30 किलो वजन कम लिया। मोहित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महादेव के कैरेक्टर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था।
विज्ञापन
7 of 8
मोहित रैना
शूटिंग खत्म करने के बाद वो 15 मिनट मेडिटेशन करते थे तब जाकर महादेव के कैरेक्टर से बाहर आ पाते थे। मोहित ने 'महादेव' में बेहतरीन काम किया है। देखते ही देखते मोहित टीवी के सबसे महंगे एक्टर में से एक बन गए। मोहित एक दिन का एक लाख रुपए चार्ज करते हैं। मोहित अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं। इस बार भी शो के लिए मोहित पहले से ज्यादा फीस चार्ज करेंगे। इसको देखते हुए लगता है कि उनकी सालाना कमाई करोड़ों रुपए होगी।
उनके पिता की 2011 में निधन हो गया था। 'महादेव' के दौरान ही मोहित का शो की एक्ट्रेस मौनी राय से अफेयर हो गया। दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में कभी नहीं बोला। लेकिन अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में दोनों साथ देखे जाते रहे हैं। हाल ही में मौनी राय ने एक बयान में कहा था कि 'शिव' उनके हाफ ब्वॉयफ्रेंड है। शायद उनका इशारा मोहित की तरफ ही था।