फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल हुआ 'नागिन 3' का एक्टर, 'नागार्जुन' में दर्शकों को कर चुका है इंप्रेस

Wed, 10 Jan 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pearl Puri
एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस सीरियल का हाल ही में कुछ सेकेंड का टीजर सामने आया था जिसे लोगों ने खूब इंप्रेस किया। वहीं अब इस शो ने लीड एक्टर के नाम का खुलासा हो गया है जो नागिन के अपोजिट दिखाई देंगे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: फिनाले से चार दिन पहले बाहर हो रहा ये कंटेस्टेंट, शिल्पा मारना चाहती हैं इसे चांटा
विज्ञापन

2 of 5
Naagin 3
खबरों की मानें तो 'नागिन 3' में पर्ल पुरी लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और अनीता हंसदानी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पर्ल इससे पहले 'नागार्जुन' सीरियल में दिखाई दिए थे।

पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास से पूछा पत्रकार ने ऐसा सवाल, शिल्पा हुईं शर्म से लाल
विज्ञापन

3 of 5
Pearl Puri
कहा जा रहा है कि इस सीजन के केवल दो एपिसोड में करिश्मा तन्ना दिखाई देंगी। शो की शुरुआत में करिश्मा की मौत दिखा दी जाएगी वहीं वो दूसरा जन्म लेगी जो किरदार सुरभि निभाएंगी। सुरभि उनकी बेटी का रोल निभाएंगी और अपनी मां की मौत का बदला लेंगी। अनीता का किरदार अदा खान की तरह ही होगा। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: दोबारा आते ही अर्शी ने शुरू की हरकत, इन्हें दिया हद पार करने का मौका

4 of 5
Pearl Puri
पर्ल इससे पहले कई सारे सीरियल में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'बदतमीज दिल' से की थी जिसमें वो एक म्यूजीशियन के तौर पर नजर आए। ये शो दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन रेटिंग में जगह बनाने में असफल रहा जिसके बाद इस सीरियल को वेब सीरिज में परिवर्तित कर दिया गया। 

पढ़ें- Bigg Boss 11: फिनाले से पहले चौंकाने वाला वीडियो हुआ leak, ये कंटेस्टेंट छोड़ सकती हैं शो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pearl Puri
ये शो फरवरी में ऑन एयर होगा। इस शो में इस बार ज्यादातर नए एक्टर्स दिखाई देंगे। पहले दो सीजन में लीड रोल निभाने वाली मौनी रॉय ने इस शो को अलविदा कह दिया है और इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। मौनी के अलावा अदा खान भी इस सीजन में नहीं दिखाई देंगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये नए चेहरे 'नागिन' सीरियल को उतना पॉपुलर बना पाएंगे या फिर नहीं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: इस फाइनलिस्ट को अर्शी खान ने बताया 'विलेन,' कहा- कभी नहीं मिलूंगी और न ही बात करूंगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें