फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर के बाहर यूं रोमांस कर रहे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, देखें तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 01:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_

बिग बॉस का हर सीजन यादगार बन जाता है। शो में कंटेस्टेंट कभी लड़ते नजर आते हैं, तो कभी एक साथ प्यार करते। बिग बॉस 14 की बात करें तो कुछ कंटेस्टेंट के बीच बेहद प्यार नजर आया, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से तकरार हुई। एजाज-पवित्रा, अर्शी खान-विकास गुप्ता, राहुल वैद्य-रुबीना दिलैक, राखी सावंत और देवोलिना जैसे सदस्यों ने खूब रोमांच पैदा किया।

 

 

विज्ञापन

2 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_

एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 के घर में भले ही ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। लेकिन इनका प्यार घर के बाहर भी परवान चढ़ रहा है। इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे की फोटोज शेयर की हैं और अपने प्यार का इजहार किया है।

विज्ञापन

3 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_

पवित्रा और एजाज खान की मुलाकात बिग बॉस 14 शो के अंदर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ताना प्यार में बदल गया। एजाज ने हाल ही में पवित्रा और अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे जमीन से कांच के टुकड़े बटोरते नजर आ रहे हैं। वहीं पवित्रा पुनिया उन्हें घूर रही हैं।

4 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Big Boss

इस फोटों में एजाज खान ने अपने प्यार का जिक्र किया है। साथ ही फैंस तस्वीर देखकर ये भी कह रहे हैं कि शादी से पहले ही एजाज बीवी के गुलाम बन गए हैं। वे पवित्रा के प्यार में इस कदर खो गए हैं कि पवित्रा का एक लुक ही उनके होश उड़ाने के लिए काफी है। एजाज वही करते हैं जो पवित्रा चाहती हैं।

विज्ञापन

5 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Social media

एजाज खान ने तस्वीर में पवित्रा के लिए प्यार का इजहार करते हुए कहा 'आई लव हर। शीशा था, दिल नहीं, टूट गया... हैप्पी लव डे टू ऑल एंड वन। मैं अपनी वैलेंटाइन से बहुत प्यार करता हूं। यह हमारा पहला वैलेंटाइन है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। हालांकि हमारे बीच एक छोटी नोंकझोंक भी हो गई'। आगे उन्होंने लिखा 'खैर, मेरा काम 6 को ही खत्म हो गया था। अब नफरत फैलाना बंद करो। प्यार बांटो...दुनिया को इसकी जरूरत है'।

विज्ञापन

6 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Big Boss 14

वहीं दूसरी तरफ पवित्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एजाज के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। तितलियों से तुलना करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था ' जब तुम मेरे साथ होते हो लगता है पूरा जू मेरे साथ है'। सूरज की किरणों के साथ खींची गई ये बेहतरीन तस्वीर दोनों को और भी खूबसूरत दिखा रही है।

विज्ञापन

7 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_

बता दें कि पवित्रा पुनिया और एजाज खान भले ही अब इतने नजदीक आ गए हों और शादी के बारे में योजना बना रहें हों लेकिन बिग बॉस में एक समय था जब पवित्रा ने एजाज को 'गिरगिट' और 'एहसान फरामोश' तक कह डाला था। एक लड़ाई के दौरान पवित्रा ने एजाज को हिट करते हुए अजीब नाम से बुलाया था। वहीं, एजाज ने अपनी कप्तानी के दौरान जैस्मिन भसीन को पवित्रा की जगह नॉमिनेशन से बचाया था।

8 of 9
अर्शी खान - फोटो : Social media

वहीं बिग बॉस के सीजन 14 में अन्य सदस्यों की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के टूटते रिश्ते को बिग बॉस ने एक नई मजबूती दी। वहीं घर के अन्य सदस्य भी एक दूसरे से लगाव महसूस करते नजर आए। सदस्यों को उस वक्त काफी भावुक देखा गया, जब अर्शी खान घर छोड़कर जा रही थीं।

विज्ञापन

9 of 9
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

इसके अलावा बिग बॉस के जरिए हिना खान, गौहर खान, सिद्धार्थ और पारस छाबड़ा जैसे लोगों ने भी खूब सुर्खियां पाईं। बिग बॉस के घर में एजाज के बदले पहुंची देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। अब ये शो फिनाले में पहुंच गया है। जिसमें रूबीना, राखी, अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें