पॉपुलर टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली परिधि शर्मा को कौन नहीं जानता। 'जोधा अकबर' में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 मई, 1987 को इंदौर में जन्मी परिधि शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'तेरे मेरे सपने' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान रजत टोकस के साथ ऐतिहासिक सीरियल में काम करके मिली थी। शो में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। शो के सभी स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने के बाद इस शो के सितारें गुमनामी की दुनिया में खो गए थे। ऐसा ही कुछ परिधि शर्मा के साथ हुआ था और वह काफी समय तक टीवी से गायब रही थीं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको परिधि शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं।