फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: रितेश के बाद राखी को दोबारा मिला प्यार, बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। राखी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में रही थीं और फिर 'बिग बॉस' के घर में भी उनके रिश्ते को लेकर कई बार बात हुई। यहीं नहीं राखी के पति रितेश भी शो का हिस्सा बने थे, लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हाल ही में राखी ने एक इंस्टग्राम पोस्ट शेयर कर लोगों को फिर हैरान कर दिया है और अपने प्यार से मिलाया।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक शख्स दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कई तस्वीरें हैं, जिसमें कभी राखी उस शख्स को गले लगते हुए दिखाई दे रही हैं तो कभी किस करते हुए। सोशल मीडिया पर राखी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ में कौन हैं?
 
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि रितेश के बाद अब ये कौन है? तो वहीं एक ने लिखा कि पहली बार आपको अच्छा लड़का मिला है, इसे जाने मत देना। इसके साथ ही कई लोग राखी को पहले की तरह कोई गलती न करने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा कि संभलकर कदम रखो राखी दी, जल्दी किसी पर विश्वास मत करना।
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
इससे पहले भी राखी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह इसी शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। राखी ने पैपराजी को उस शख्स को अपना स्वीटहार्ट और बॉयफ्रेंड बताया था। अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा कि वह दोनों काफी समय बाद मिले हैं। राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिग बॉस में जाने की इच्छा भी जताई। हाल ही में राखी को जो कार गिफ्ट में मिली थी, वो भी उनके बॉयफ्रेंड ने ही दी थी। बॉयफ्रेंड ने भी राखी की तारीफ करते हुए कहा कि राखी जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें