बिग बॉस 13 अब तक के बिग बॉस के इतिहास में सबसे सफल सीजन माना जाता है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल, हिमांशी खुराना-आसिम रियाज, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा जैसी कई जोड़ियां बनीं। बिग बॉस के खत्म होने के बाद भी ये लोग एक साथ रहें और आज भी इनकी दोस्ती लोगों को खूब पसंद आती है। महिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच शानदार बॉन्ड देखने को मिलता है। दोनों जब शो में थे तभी से एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।बिग बॉस के बाद दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हुए नजर आते हैं।
अक्सर साथ में बिताते हैं छुट्टियां
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों ने कई म्यूजिक एल्बम में भी साथ काम किया है। गानों में दोनों को एक साथ लोगों ने खूब पसंद किया। अब साल 2021 का अंत होने वाला और साल 2022 का आगाज, ऐसे में हर कोई नए साल का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। दोनों ने हाल ही में बताया कि नए साल के मौके पर वो क्या करेंगे।