सीरियल्स की तरह टीवी जगत में रियलिटी शोज भी काफी अहमियत रखते हैं। इन दिनों भारत में कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' की चर्चा है, जिसमें टीवी जगत के कुछ सितारे बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और अपना गेम खेल रहे हैं। पाकिस्तान में भी 'बिग बॉस' की तरह ही एक शो चलता है, जिसका नाम 'तमाशा घर' है। शो के नाम से ही साफ है कि यह काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है और इस रियलिटी शो का हिस्सा पाकिस्तान की एक्ट्रेस मायरा खान भी रही हैं और अब उन्होंने बाहर आकर 'तमाशा घर' की सारी सच्चाई बताई है।