टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन दर्शकों के लिए कई सारे सस्पेंस लेकर आता है। शो के हर सीजन दर्शकों को कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखाई देती है। इसी क्रम में इस सीजन बिग बॉस के घर में कई कनेक्शन बनते दिख रहे हैं। बिग बॉस 16 के इन्हीं कनेक्शन में से एक टीना दत्ता और शालीन भनोट बीते दिनों हुई लड़ाई के बाद एक दूसरे से दूरी बनाते नजर आ रहे थे। हालांकि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों कलाकारों के बीच एक-बार फिर नजदीकियां बढ़ती नजर आईं।