फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग शो केे विनर और ब्वॉयफ्रेंड का सृष्टि रोडे पर गंभीर आरोप, ये हैं टीवी की इस हफ्ते की 5 खबरें

Wed, 12 Jun 2019 01:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tv weekly news - फोटो : social media
टेलीविजन की दुनिया की बड़ी खबरों को हम 'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में बताएंगे। इस हफ्ते टीवी रियलिटी शोज के विनर्स और टीवी क्वीन की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
ब्वॉयफ्रेंड ने लगाया सृष्टि रोडे पर गंभीर आरोप
बिग बॉस 12 खत्म होते ही टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे और मनीष नागदेव का ब्रेकअप हो गया था। जबकि शो के दौरान सृष्टि लगातार अपने मंगेतर मनीष की बात करती नजर आई थीं। सृष्टि से ब्रेकअप के बाद मनीष नागदेव ने अपनी तकलीफ ओपन लेटर के जरिए फैंस के साथ शेयर की। मनीष ने लिखा कि 'मैंने अपनी भावनाएं और गुस्सा जाहिर करने का फैसला किया है जिससे बीते दिनों मैं गुजरा। अगर किसी को लगता है कि मैं चुप बैठ जाऊंगा क्योंकि मैं एक लड़का हूं तो आप गलत हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों में भी भावनाएं होती हैं। उसने करियर के खातिर मेरा इस्तेमाल किया। मुझे धोखा दिया और भावनाओं के साथ खेला।'
विज्ञापन

3 of 6
sugandha date - फोटो : social media
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले
सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले सुगंधा दाते जीतने में कामयाब रहीं। अंतिम 5 में आयुष केसी, मोहम्मद फैज, अनुष्का पात्रा, प्रीतम आचार्य और आस्था दास का नाम शामिल रहा। नागपुर की रहने वालीं सुगंधा को जीत के रूप में 5 लाख रुपए और एक ट्रॉफी दी गई। सुगंधा न केवल जजों की पहली पसंद बनीं बल्कि दर्शकों ने भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा।

4 of 6
Ekta Kapoor birthday party - फोटो : twitter
एकता कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
टीवी क्वीन एकता कपूर ने 7 जून को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एकता के 44वें जन्मदिन पर टीवी इंडस्ट्री के सभी स्टार्स पहुंचे। अपने बिजी शिड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद बर्थडे का जश्न मनाया। एकता की इस पार्टी में पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, अनीता हसनंदानी, करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया समेत दूसरे स्टार्स देखे गए।
विज्ञापन

5 of 6
aftab singh - फोटो : social media
आफताब बने राइजिंग स्टार सीजन 3 के विनर
राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपए प्राइज मनी और एक ट्रॉफी दी गई।तकरीबन 3 महीने तक चले इस रियलटी शो में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब सबसे छोटी उम्र के कटेंस्टेंट रहे। शो के फर्स्ट रनर अप दिवाकर शर्मा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dinyar contractor - फोटो : social media
दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन
फिल्म जगत के जाने माने कलाकार और वरिष्ठ कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का 5 जून को सुबह देहांत हो गया। 79 साल के दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर बढ़ती उम्र और शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे थे। दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के किरदारों की बात करें तो बाजीगर, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी, बादशाह और चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्मों में निभाए गए किरदार हमेशा के लिए अमर रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें