बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए। कोई नहीं जानता। अब बाबा एक बार फिर हीरोइन मोनालिसा के साथ जेल पहुंच गए हैं। उधर, बेघर होने से बचने के लिए इंडियावाले दो कंटेस्टेंट्स आपस में ही भिड़ गए हैं। इधर जेल जाने के बाद बाबा के सुर बदले नजर आए।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हुआ बिग बॉस के घर में दसवें और ग्यारहवें दिन।
विज्ञापन
2 of 6
ओम स्वामी, मोनालिसा
फिर से जेल के लिए नॉमिनेट हुए मोना और बाबा
घर के मालिक बनने के एक दिन बाद ही बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने फिर से दोनों टीमों से दो ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम मांगे। जो इस बार के लग्जरी बजट टास्क BB लॉन्ड्री में कमजोर रहे। इसके बाद पिछली बार की तरह दोनों टीमों इस बार फिर सेलिब्रिटीज ने मोनालिसा और इंडियावालों ने ओम स्वामी का नाम सुझाया। इस पर मोनालिसा और स्वामी दोनों अपनी टीमों से भड़ने लगे लेकिन चूंकि सभी ने सहमति से नाम लिया था तो बिग बॉस ने दोनो को फिर से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 6
मोना लीसा
फूट-फूट कर रोई मोना, बाबा ने कसा तंज
जेल जाने से पहले मोना काफी भावुक नजर आईं। जब उसकी टीम के सदस्य मोना के पास आए वह उनसे काफी नाराज दिखीं। जेल जाने से पहले मोना फूट-फूट कर रोईं। उधर, ओम स्वामी भी अपनी टीम के साथ लड़ाई करते दिखे। वहीं, बाबा ने भी मनु और मनवीर पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'हट्टे-कट्टे पहलवान होकर जेल जाने से डरते हो।'
4 of 6
लोकेश कुमारी, नवीन प्रकाश
एक दूसरे की जान के दुश्मन बने नवीन और लोकेश
बिग बॉस के एक टास्क ने इंडियवालों की टीम के दो सदस्यों को ही आपस में लड़ा दिया है। दरअसल, इस टास्क में जीतने वाले सदस्य को अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से सुरक्षित रहेगा। इस टास्क में 'इंडियावालों' ने नवीन और लोकेश को चुना। टास्क के दौरान नवीन और लोकेश आपस में भिड़ गए। दरअसल, टास्क के दौरान नवीन ने कुछ ऐसे कर दिया जिसकी लोकेश उम्मीद नहीं कर रही थी। अब देखना होगा कि ये टास्क जीतता कौन है।
विज्ञापन
5 of 6
ओम स्वामी
बाबा बोले जेल में मिलती है फुटेज
वहीं, बाबा जेल जाने से पहले जितना झल्ला रहे थे। जेल में जाने के बाद उनके सुर ही बदले दिखाई। जब नितिभा और लोकेश उनसे बात कर रहे थे तो बाबा ने कहा कि वो जेल में जानबूझ कर आए हैं। क्योंकि इससे उन्हें फुटेज मिलती है। यह बात सुनकर लोकेश, नितिभा और बाबा के साथ जेल में बंद मोनालिस हैरान रह गईं।
बाणी ने कहा, गंदे लोग
वहीं, रात को वाशरूम में नितिभा और बाणी के बीच तकरार हुई। दरअसल, सेवक बाणी जब कमरे में सफाई कर रही थी, तो वहां कुछ टिश्यू पेपर पड़े थे। जिसे देख बाणी ने कहा, 'इ्यू, गंदे लोग'। इसी बात को लेकर नितिभा और बाणी के बीच तकरार देखने को मिली।