बिग बॉस के घर में फिर से सत्ता बदल गई है। सेलिब्रिटीज फिर से घर के सेवक बन गए हैं। सेलिब्रिटीज को इस बात से फिर झटका लगा है, उनके पास बहुत कम वक्त तक ही घर की सत्ता रह पाई। उधर, मनु मोना से मौके मिलते ही फ्लर्ट करते दिखते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए इतनी जल्दी फिर से सेवक कैसे बने घर वाले।
विज्ञापन
Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक
2 of 5
बिग बॉस लॉन्ड्री
बिग बॉस ने घर की सत्ता परिवर्तन के लिए दोनों टीमों (इंडियावाले और सेलिब्रिटीज) को दूसरा 'लग्जरी बजट टास्क' दिया था। इसमें दोनों टीमों के बीच लॉन्ड्री कॉम्पिटीशन करवाया गया। इस मुकाबले के तहत दोनों टीमों को बिग बॉस की ओर से दिए लॉन्ड्री कार्य को पूरा करना था। बिग बॉस ने इस कार्य की देखरेख के लिए रोहन और नितिभा को विरोधी टीम के लिए क्वालिटी इंस्पेक्टर नियुक्त किया।
विज्ञापन
Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक
3 of 5
बिग बॉस 10
इस टास्क में दोनों टीमों को ज्यादा से ज्यादा कपड़े धोने थे। कपड़ों को लेकर दोनों टीमों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। इस दौरान रोहन, मनु और नवीन के बीच झड़प हुई। अंत में नवीन प्रकाश ने सेलेब्रिटी टीम के धोए हुए कपड़ों पर पानी डाल दिया। भीगे हुए कपड़ों को बिग बॉस ने रिजेक्ट कर दिया। इस तरह इंडिया वाले लग्जरी बजट टास्क जीत कर फिर से घर के मालिक बन गए।
Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक
4 of 5
मनु-मोना
मोना और मनु की 'लव स्टोरी'
इसी दौरान मोना और मनु के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। 9वें दिन देर रात को मनु रसोई में दूध पी रहा था। इसी दौरान मोना वहां आ गई। मनु ने मोना को दूध ऑफर किया तो उसने मना कर दिया। इस पर मोना ने मनु को दूध झूठा करने को कहा। मोना ने भी मनु के दूध से कुछ घूंट पी ली। बाद में मनु ने कहा कि अब वे उसी तरफ से पीएंगे जहां से मोना से झूठा किया है।
Bigg Boss : मनु ने पीया मोना का झूठा दूध, सेलेब्रिटी फिर बने सेवक
5 of 5
ओम स्वामी
बाबा पर बन रही है 100 करोड़ रुपये में फिल्म !
एक बार फिर बाबा ने अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पर सौ करोड़ रुपये में फिल्म बन रही है। इस फिल्म में अमेरिकन से लेकर इंडियन एक्टर काम कर रहे हैं। बाबा ने कहा कि एक शिष्य ने उन पर किताब लिखी, इसी किताब से स्क्रिप्ट तैयार कर फिल्म बनाई जा रही है। बाबा यहीं नहीं रुके उन्होंने बताया कि एक हॉलीवुड एक्टर पहले उनका घोर विरोधी होता था लेकिन बाद में उनका शिष्य बन गया।