कौन बनेगा करोड़पति का मंच लोगों को सिर्फ पैसे ही नहीं जितवाता बल्कि उन भावनाओं को भी सामने लाता है जो सालों से दबी हुई थीं। ऐसा ही एक उदाहरण इस मंच पर उस वक्त सामने आया जब कंटेस्टेंट योगेश शर्मा हॉट सीट तक पहुंचे। योगेश इससे पहले साल 2012 में भी केबीसी में आए थे।
विज्ञापन
2 of 7
केबीसी
लेकिन योगेश हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद जब वो अपने घर लौटे तो लोगों ने उन्हें ताना मारना शुरू कर दिया। लोग कहते थे, 'और भाई करोड़पति, क्या हाल-चाल।' इस बात से दुखी होकर योगेश ने अपना गांव छोड़ दिया।
पढ़ें- प्यार में पागल शख्स ने सपना चौधरी को मार दी थी गोली, कंटेस्टेंट ने शो में किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
3 of 7
केबीसी
इसके बाद योगेश फिर से केबीसी के लिए ट्राई करना शुरू किया। केबीसी में आने के लिए योगेश ने अपनी टीचर की नौकरी छोड़ दी और ऑफिस ब्वॉय का काम करने लगे। लेकिन उन्होंने अपने घर में ये बात किसी को नहीं बताई कि वो ऑफिस ब्वॉय की जॉब करते हैं।
पढ़ें- हिना की निजी परेशानी के बारे में ये क्या बोल गए विकास, रोते हुए बोलीं- 'उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
4 of 7
केबीसी
योगेश के सभी रिश्तेदारों को यही लगता था कि वो टीचर की नौकरी करते हैं। केबीसी के मंच पर आने के बाद योगेश ने इस बात का खुलासा किया। ऑफिस ब्वॉय होकर भी योगेश के ज्ञान ने उन्हें पहचान दिलाई।
विज्ञापन
5 of 7
केबीसी
योगेश इस मंच से 25 लाख रुपए जीतकर गए। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा काम किया जिसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए, कम है। दरअसल, योगेश और उनके पिता के बीच सालों से बातचीत बंद थी। इसका कारण ये है कि योगेश के पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें।
विज्ञापन
6 of 7
केबीसी
लेकिन योगेश ने अपने पिता की बात नहीं मानी और टीचर बन गए। इस कारण उनके पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। लेकिन केबीसी के मंच पर अमिताभ ने दोनों को मिलवाया, गले लगवाया और कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।
बिग बी ने योगेश की बहुत तारीफ की और उनके जज्बे को सलाम किया। अमिताभ योगेश से काफी प्रभावित हुए। योगेश ने बिग बी के पिता 'हरिवंश राय बच्चन' की 'मधुशाला' का नया वर्जन लिखा। साथ ही अपनी लिखी 'मधुशाला' को स्टेज पर सुनाया। बिग बी ने जब योगेश की रचना सुनी तो वो बहुत खुश हुए और उनसे कहा कि वो उसे लिखकर दें। वो इसे अपने ब्लॉग पर डालेंगे। यकीनन योगेश के लिए ये गर्व का पल था।