बिग बॉस 11 का विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे के पास ऑफर्स की भरमार है। इसी बीच शिल्पा शिंदे ने अपनी एक दिली इच्छा भी सामने रखी थी। शिल्पा ने बताया था कि वे अब छोटे पर्दे पर और काम करना नहीं चाहती हैं। मगर उन्होंने एक रिएलिटी शो में काम करने के लिए इच्छा जताई थी। अब उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पानी फिर चुका है।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, इसके पहले बिग बॉस 11 के फिनाले में मराठी बिग बॉस के बारे में प्रमोशन किया गया था। सलमान ने कहा था कि शिल्पा इस शो को होस्ट कर सकती हैं। मगर अब ये मौका शिल्पा के हाथ से निकल चुका है। खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट मराठी बिग बॉस होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बिग बॉस की लोकप्रियता को देखते हुए इसके मेकर्स ने मराठी वर्जन बनाने का फैसला लिया है। शो के फिनाले में सलमान खान ने खुद इस बात की घोषणा की थी। जिसके बाद मराठी फिल्मों में भी अच्छी पकड़ रखने वाले बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इस शो को होस्ट करने के लिए फाइनल हो चुके हैं।
बता दें कि शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे मराठी में शुरू होने वाले रियल्टी शो बिग बॉस को होस्ट करना चाहती हैं। शिल्पा ने ये भी बताया कि वे अभी घर से तीन महीनों के बाद बाहर आईं है तो अभी क्या-क्या प्लान हैं कह पाना मुश्किल हैं। शिल्पा ने कहा कि वे किसी टीवी शो में हाथ नहीं डालेंगी लेकिन अगर कोई अच्छा रियल्टी शो मिलता है तो वे जरूर करेंगी।