फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की चर्चित कंटेस्टेंट हिना से छिना लीड एक्ट्रेस का रोल, इस एक्ट्रेस को मिला

Mon, 16 Oct 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
'मीना बाजार' सीरि‍यल की मेकर रश्मी शर्मा को लंबे समय से शो की लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए एक अच्छे चेहरे की तलाश थी। रश्मी शर्मा चाहती थीं कि हिना खान ये सीरियल करें लेकिन हिना ने तो 'बिग बॉस 11' में जाने का मन बना लिया था। 'मीना बाजार' शो के लिए कई एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिए थे जिनमें सलमान खान की को-स्टार एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल भी शामिल थीं लेकिन ये रोल अब किसी और ने अपनी झोली में डाल लिया है। जी हां ये और कोई नहीं 'उतरन' सीरियल की इच्छा यानि 'टीना दत्ता' हैं। 

पढ़ेंः कंगना से कन्नी काटने लगे सितारे, ये हो गया हाल
विज्ञापन

2 of 5
रश्मी शर्मा के अनुसार इस सीरियल में लीड एक्ट्रेस एक सेक्स वर्कर होंगी। शो में टीना दत्ता एक बंगाली लड़की का किरदार निभाएंगी जिसका जन्म एक रेड लाइट एरिया में होता है। वो इस दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करती है और कई चुनौतियों से गुजरती है।
विज्ञापन

3 of 5
इस सीरियल का पहले नाम 'तवायफ' रखा गया था जिसे बाद में बदलकर 'मीना बाजार' कर दिया गया। ये सीरियल रति अग्निहोत्री और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'तवायफ' और सलमान खान की फिल्म 'बागी' के कहानी से मिलती है। 

पढ़ेंः मनीषा कोईराला-राहुल मित्रा यूरोप में सम्मानित, मिला इंडो-पोलिश फिल्म अवॉर्ड

4 of 5
सीरियल 'शक्ति' के बाद रश्मी शर्मा का कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला ये दूसरा शो होगा। टीना दत्ता इस शो की शूटिंग के लिए अगले सप्ताह से ही अपने घर कोलकाता पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि टीना ने बंगाली फिल्मों में छोटे किरदारों के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं टीवी पर टीना को उतरन शो से पहचान मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें