फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अपने भाई को पहली पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुईं निक्की तंबोली, वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Thu, 05 May 2022 09:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने भाई और मां के साथ निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री निक्की तंबोली ने अपने भाई जतिन को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद कर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा किया है। अभिनेत्री ने पिछले ही साल अपने भाई को कोरोना महामारी के दौरान खो दिया था। अभिनेत्री ने अपने भाई का एक वीडियो साझा कर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने नोट में निक्की ने व्यक्त किया कि यह वर्ष उनके लिए कितना कठिन रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
निक्की तंबोली रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली अक्सर ही अपने भाई को याद करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लेकर अपने भाई का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ निक्की ने लंबा सा नोट लिखा कि पिछला साल मेरे लिए सबसे लंबा, कठिन और दुखद 365 दिन वाला रहा क्योंकि आप मेरे पास नहीं थे। आफ्टरलाइफ आप पर मेहरबान हो। मुझे आपकी बहुत याद आती है, छोटे भाई! आपको गए हुए एक साल हो गया, लेकिन मेरे दिल में अभी भी इस बात का दुख है। एक साल इतना लंबा समय नहीं लगता, लेकिन आपके बिना ये एक अनंत काल जैसा महसूस हुआ। समय को मरहम लगाने वाला माना जाता है लेकिन एक साल बाद भी यह पहले दिन की तरह ही दर्दनाक है।
विज्ञापन

3 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : instagram/nikki_tamboli
इसके आगे निक्की ने लिखा कि इस दर्द के आगे बढ़ने के लिए मैं कुछ भी कर लूं, लेकिन मुझे हमेशा पता होगा कि मैं आपको अब गले नहीं लगा पाऊंगी। भाई आपने मुझे सिखाया कि स्ट्रॉन्ग रहो, लेकिन मैं अब आपको निराश कर रही हूं। मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए कभी भी मजबूत नहीं हो सकती कि अब आप हमारे साथ यहां नहीं हो। एक परिवार कभी भी अपने परिजनों को खोने का दुख नहीं भुला सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी व्यक्ति कितने समय पहले या कितनी उम्र में इस दुनिया से चला जाता है, एक परिवार हमेशा इस दर्द को सहता है। अलविदा मेरे प्रिय भाई, आपने हम सबकी इतनी परवाह की और आपको पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। 

विज्ञापन

4 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
निक्की ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके भाई बालकनी में चलते हुए नजर आ रहे हैं। निक्की की इस पोस्ट को जिसने भी पढ़ा वह इमोशनल हो गया। सभी उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कि निक्की तंबोली के भाई का निधन मई 2021 में हुआ था। निक्की ने अपने भी की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें