फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित भाई के जल्द ठीक होने के लिए निक्की तंबोली ने घर में की पूजा, कहा- तुम्हारी बहन इंतजार कर रही है

Sat, 01 May 2021 10:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और आए दिन लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि पूरा देश इस संकट की घड़ी में एक साथ है और इस महामारी से लड़ रहा है। एक तरफ जहां लोग अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं तो वहीं ऊपरवाले से भी प्रार्थना जारी है। हाल ही में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने भी शनिवार को अपने भाई के लिए पूजा रखवाई। निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : बिग बॉस 14
निक्की तंबोली ने अपने भाई के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए अपने घर पर हवन करवाया। उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की जहां वो हवन कुंड के सामने बैठीं नजर आईं। निक्की ने भगवान से प्रार्थना की है कि उनके भाई इस जंग में जीत कर लौटें।



 
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
अपनी ये तस्वीर साझा करते हुए निक्की ने लिखा, 'भगवान आपकी प्रार्थना का जवाब जरूर देंगे, जिसने जो भी मांगा है उसे वो जरूर मिलेगा। हम सभी निराश और हताश हैं, लेकिन हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि भगवान ने जो चिंता दी है उसे दूर भी वो ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई को टैग करते हुआ लिखा, 'तुम्हारी बहन इंतजार कर रही है'।

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वो भी निक्की के भाई की जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।एक फैन ने लिखा, 'आप एक अद्भूत महिला, एक मजबूत बहन हैं जिन्हें पता है कि स्थिति कैसे संभाली जा सकती है। भगवान आपको देख रहा है और जतिन बहुत जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli
बता दें कि मार्च के महीने में निक्की तंबोली खुद कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी और बताया था कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन किया था। निक्की ने कहा कि, 'स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिन्हें बेड की सुविधा मिल जा रही है वो तो ठीक हैं, जिन्हें नहीं मिल पा रही है उनके लिए स्थिति और भी खराब होती जा रही है। मैं सभी से गुजारिश करूंगी की अपनी सेहत का ध्यान रखें और सभी सावधानियां बरतेंं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें