आईटीए अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन रविवार की रात मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस सितारों से भरी शाम में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना से लेकर रणवीर सिंह तक ने शिरकत की लोकिन इस समारोह के रेड कार्पेट पर निया शर्मा जब पहुंचीं तब उन्हें देखकर सभी की निगाहें थम गईं। अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री निया शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने की काबिलियत रखती हैं। निया रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर की जालीदार ड्रेस पहनकर पहुंचीं।