फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma: पहले सीरियल से पहचान नहीं बना पाईं थी निया शर्मा, इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पछाड़ा

Sat, 17 Sep 2022 08:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा - फोटो : social media
टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने काम के साथ ही बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली निया शर्मा 17 सिंतबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। दिल वालों की दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निया आज सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज तक में खूब धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। हालांकि निया के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा। तो चलिए आज जन्मदिन के मौक पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी की कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं निया
1990 में दिल्ली में जन्मीं निया का असली नाम नेहा है। एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। बताया जाता है कि निया शर्मा का एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल की थी और वह जर्नालिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा।
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
पहले सीरियल से नहीं मिली थी पहचान
इंडस्ट्री अपने बोल्ड अंदाज के साथ हाजिर जवाबी के लिए पहचानी जाने वाली निया शर्मा  ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'काली- एक अग्निपरीक्षा' टीवी शो से की थी हालांकि इस सीरियल से वह लोगों के बीच पहचान बनाने में असफल रहीं थी।

4 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
इस सीरियल से मिली पहचान
इसके बाद निया एक हजारो में मेरी बहना है में नजर आईं और इस सीरियल में मानवी के किरदार में उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली। इसके बाद निया शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने जमाई राजा में लीड रोल प्ले किया और इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा निया ने रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं। साल 2020 में उन्होंने फिर से फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी हिस्सा लिया और शो जीतकर अपनी धाक  जमा दी। फिलहाल इस समय एक्ट्रेस झलक दिखला जा सीजन 10 में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90
इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पछाड़ा
निया शर्मा जब इंडस्ट्री में आईं थीं तो उनका लुक एक दम अलग था लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं वैसे ही अपनी पर्सनैलिटी पर भी काम करना शुरू किया। निया ने अपनी हॉट इमेज के  बल पर एशिया की सबसे सेक्सी वुमन की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई। दरअसल, एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। इस सर्वे में निया ने आलिया और कैटरीना जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें