फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवाले बनेंगे चूहा-बिल्ली, सना को लगती हैं रश्मि डिप्लोमैटिक

Tue, 17 Dec 2019 07:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में खेल-खेल में कब झगड़ा हो जाता है कुछ पता ही नहीं चलता। कब कौन-सी लड़ाई प्यार में बदल जाए कहना मुश्किल है। क्योंकि ये बिग बॉस का घर है जहां कुछ भी हो सकता है। इस पैकेज में हम आपको बताएंगे बिग बॉस के घर से जुड़ी कुछ ताजा अपडेट्स। जैसे पारस ने दुखाया शहनाज का दिल, कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवाले बने चूहा बिल्ली और शहनाज को क्यों लगती हैं रश्मि डिप्लोमैटिक।
विज्ञापन

2 of 8
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पारस ने दुखाया शहनाज का दिल
बिग बॉस के घर में पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज का पारस के लिए प्यार तो जग जाहिर हो गया है। शहनाज खुद ही अपने प्यार का इजार सरेआम करती रहती हैं। लेकिन पारस ने इस बार दुखा दिया है सना का दिल, जिससे सना हैं बेहद नाराज। विशाल गए हैं पारस के पास सना की वकालत करने लेकिन पारस से बेहद नाराज शहनाज उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं।

विज्ञापन

3 of 8
शहनाज गिल - फोटो : Social Media
शहनाज ने किया खुलेआम इजहार
यूं तो शहनाज पहले भी पारस के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने दे दी है चुनौती कि उनकी तरह खुलेआम कोई पारस से प्यार का इजहार करके तो बताए।

4 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
कैप्टनसी टास्क में सब बने चूहा बिल्ली
अब आई बारी कैप्टेंसी टास्क की, इस बार बिग बॉस ने कंटेसेटेंट को बना दिया है चूहा बिल्ली। कैप्टन बनने के लिए बनी हैं दो टीम, कोई बना है चूहा तो कोई बना है बिल्ली। और इस तरह लगे हैं सब कैप्टेंसी की दावेदारी बताने में।
विज्ञापन

5 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
टास्क में हुई मस्ती
टास्क के दौरान झगड़े तो खूब होते हैं इसके अलावा होती है जमकर मस्ती भी। इस चूहा बिल्ली के टास्क के दौरान भी हुई है जमकर मस्ती। जहां आरती को सिद्धार्थ बता रहे हैं अगला कैप्टन। वहीं आसिम भी ले रहे हैं जमकर आरती की चुटकी।
विज्ञापन

6 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
झगड़े में बदली घरवालों की मस्ती
और मस्ती-मस्ती में हो गया है बवाल, घरवालों के बीच होने लगा झगड़ा। ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई टास्क हो और उसके दौरान झगड़ा ना हो। इस झगड़े में तो विकास ने बता दिया सिद्धार्थ को बायस्ड और कहा कि वो आसिम रियाज का साइड ले रहे हैं। कैप्टेंसी टास्क में संचालक थे सिद्धार्थ और संचालक ने सुनाया फैसला। इस टास्क में कोई भी टीम जीत नहीं पाई और फैसला छोड़ दिया बिग बॉस पर।
विज्ञापन

7 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस के फैसले से शेफाली रश्मी आमने-सामने
बिग बॉस ने सुनाया अपना फैसला। आपसी सहमति से टीम के एक सदस्य को करना था बाहर। सबने कहा शेफाली को टीम से बाहर करो। लेकिन शेफाली भी अपनी बात पर अड़ गईं। और बस फिर क्या था, हो गया रश्मि शेफाली का झगड़ा। इस झगड़े में शेफाली हो गईं इतना नाराज कि चीजों की कर दी तोड़फोड़।
विज्ञापन

8 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
शहनाज-सिद्धार्थ को लगती हैं रश्मि डिप्लोमेटिक
इन दिनों बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं रश्मि देसाई। रश्मि को लेकर घरवालों की भी अलग-अलग राय है। तो वहीं शहनाज और सिद्धार्थ को लगता है रश्मि डिप्लोमैटिक हैं। दोनों को लगता है कि रश्मि अरहान का इस्तेमाल कर रही हैं गेम में बने रहने के लिए और अरहान रश्मि का इस्तेमाल कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें