फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bye Bye Bigg Boss: बिग बॉस के विदा होते ही शुरू होगा ये नया धारावाहिक, जैन इमाम संग बनी रीम समीर शेख की जोड़ी

Tue, 25 Jan 2022 01:46 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
फना इश्क में मरजावां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। कलर्स चैनल पर इसकी जगह आने वाले सोमवार से प्रसारित होगा एक नया शो ‘फना-इश्क में मरजावां’। चैनल के मुताबिक ये एक रोमांटिक थ्रिलर है और कहानी के हिसाब से ये एक प्रेम त्रिकोण में अटके तीन ऐसे प्रेमियों की कहानी है जिनकी जिंदगियों के तार आपस में उलझे हुए हैं। इस धारावाहिक के किरदारों में पाखी का रोल करते दिखेंगे रीम समीर शेख, अगस्त्य का किरदार करेंगे जैन इमाम और अभिनेता अक्षित सुखिजा को मिला है ईशान का किरदार।
विज्ञापन

2 of 4
अगस्त्य का किरदार निभा रहे जैन इमाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी के मुताबिक अगस्त्य एक बिजनेसमैन और टेक-जीनियस है, जो बिना शर्त पाखी से इतना प्यार करता है कि उसके लिये उसकी भावनाएं धीरे-धीरे एक जुनून में बदल जाती हैं। दूसरी ओर पाखी आजाद ख्याल की उत्साही लड़की है। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपनी जिंदगी की हर बात एक-दूसरे से शेयर करते हैं। कहानी आगे बढ़ती है और पाखी को कैंसर का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ईशान से प्यार हो जाता है और यह जानने के बाद अगस्त्य खुद पर काबू नहीं रख पाता है। इन तीन जिंदगियों में इस तूफान का क्या असर होगा? इसी के इर्द गिर्द धारावाहिक ‘फना-इश्क में मरजावां’ के एपीसोड्स आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
पाखी की भूमिका निभा रहीं रीम समीर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में पाखी की भूमिका निभा रहीं रीम समीर शेख कहती हैं, "मैंने लगभग एक दशक पहले कलर्स के साथ अपना सफर शुरू किया था और मैं ‘फना-इश्क में मरजावां’ के साथ वापसी करके बहुत खुश हूं। यह शो किसी भी अन्य रोमांटिक थ्रिलर से अलग है और पाखी का किरदार भी बहुत शानदार और मजबूत है। वह नेकदिल है, जो सबका अच्छा होने पर विश्वास करती है और अपने जीवन में सबसे ज्यादा अगस्त्य पर भरोसा करती है।"
विज्ञापन

4 of 4
ईशान का किरदार निभा रहे अक्षित सुखिजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं ईशान का किरदार निभा रहे अक्षित सुखिजा कहते हैं, “ईशान शायद सबसे ईमानदार किरदार है जिसे मैंने परदे पर निभाया है। वह एक बड़े दिल वाला बेहद दृढ़ निश्चयी व्यक्ति है जो जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहता है। वह पाखी से बेइंतहा प्यार करता है और उसकी परवाह करता है, लेकिन इस बात से अनजान है कि प्यार की उसे क्या कीमत चुकानी होगी।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें