फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ का दिल जीतने के लिए आदित्य नारायण बने 'वीरू', धर्मेंद्र ने भी ऐसे की मदद

Thu, 06 Feb 2020 02:59 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण और धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन आइडल का मौजूदा ग्यारहवां सीजन जैसे जैसे अपने फाइनल के करीब पहुंच रहा है, इसके नियमित दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार विजेता ट्रॉफी किसे मिलेगी। प्रतियोगिता में अब चोटी के छह गायक ही बचे हैं और इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले एपिसोड में ये प्रतियोगी इस बार ही मैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वागत की खास तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आदित्य नारायण और धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन आइडल सीजन 11 के पहले एपिसोड से ही आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी कोई तरकीब नहीं है जो उन्होंने नेहा पर ना आजमाई हो। इस वीकेंड उन्होंने स्पेशल गेस्ट धर्मेंद्र से नेहा को रिझाने में मदद मांगी। धर्मेंद्र  ने आदित्य से कहा कि वो फिल्म 'शोले' के उनके यादगार किरदार वीरू से प्रेरणा लें और वही तरकीब आज़माएं, जिसका इस्तेमाल उन्होंने बसंती को पाने के लिए किया था।
विज्ञापन

3 of 4
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण और धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक इसके बाद इंडियन आइडल के मंच पर धर्मेंद्र और आदित्य ने शोले का पानी की टंकी वाला सीन रीक्रिएट किया। धर्मेंद्र ने इस सीन को सही ढंग से करने में आदित्य की मदद की और आदित्य के साथ खुद यह सीन किया।
विज्ञापन

4 of 4
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि पिछले लंबे वक्त से आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के शादी को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों कई दफा एक जैसे ही कपड़े पहने भी नजर  आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें: साउथ स्टार विजय ने पहले बांटी थीं 400 सोने की अंगूठियां, अब छापेमारी में मिले 65 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें