फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापोन विवाद के बाद गाइडलाइंस बदलने की तैयारी में NCPCR, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

Mon, 12 Mar 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Papon
रियलिटी शो के दौरान बच्ची को जबरदस्ती किस करने के वीडियो के वायरल होते ही फेमस सिंगर पापोन बुरे फंस गए थे। यहां तक कि उनके खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज भी हुई थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस विवाद के बाद NCPCR अपने दिशा निर्देशों में संशोधन करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Papon
इस बात का खुलासा 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' (NCPCR) की चेयरपर्सन स्तुति कैकर ने पीटीआई से किया है। स्तुति कैकर ने कहा - 'रियलिटी शो में बच्चों के आने को लेकर दिशा निर्देश साल 2011 में बनाए गए थे। जबकि साल 2015 में नया जुवेनाइल जस्टिस बिल बनाया गया।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Papon
इसके साथ ही कहा - 'साल 2012 के पॉक्सो के तहत और साल 2016 के चाइल्ड लेबर अमेंडमेंट एक्ट को ध्यान में रखते हुए नए दिशा निर्देश जारी करने पर  विचार किया जाएगा।' 
 

4 of 5
papon
आपको बता दें, बॉलीवुड सिंगर पापोन के खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला एक बच्ची को शो के दौरान जबरदस्ती किस करने का था। टीवी पर दिखाए जाने वाले एक कार्यक्रम में जज के तौर पर बॉलीवुड सिंगर पापोन ने होली की शूटिंग के दौरान एक बच्ची को गलत तरीके से किस किया था जिसके बाद उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
papon
मामला बढ़ने के बाद पापोन ने फेसबुक पोस्ट लिखकर इस पर सफाई दी थी। यहां तक कि बच्ची के माता-पिता ने भी उनका साथ दिया था। हालांकि पापोन ने इस मामले के बाद बतौर जज शो से किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें