फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की बोल्ड तस्वीरों से सीरियल को लगी 'नजर', मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 21 Feb 2019 10:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
monalisa - फोटो : social media
छोटे पर्दे पर अपने पहले एपीसोड से धमाकेदार एंट्री करने वाले परालौकिक शक्तियों वाले शो 'नजर' को लगता है दर्शकों की ही नजर लग गई है। शो की टीआरपी जहां शुरूआत में लगातार बढ़ रही थी, वहीं अब इस शो को लेकर इसे प्रसारित करने वाले चैनल की क्रिएटिव टीम दिन रात नए-नए जतन कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
monalisa hot photos - फोटो : file photo
जतन इस बात का कि कैसे इस शो की गिरती लोकप्रियता को रोका जा सके। चैनल के सूत्रों की मानें तो नजर की टीआरपी गिरने की सबसे बड़ी वजह इसकी लीड एक्टर मोनालिसा की दर्शकों के बीच लगातार गिर रही इमेज है। सूत्रों की मानें तो इस हॉरर, थ्रिलर सीरियल 'नजर' में एक नया ट्विस्ट इसीलिए डाला गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Monalisa - फोटो : file photo
कहानी के मुताबिक इसका अहम किरदार अंश जॉम्बी बन चुका है। अब इस इस शो में एक नए किरदार आर्मी ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह की भी एंट्री होने जा रही है। टेलीविजन पर अपने किरदारों से खासी शोहरत पा चुके अभिनेता सिकंदर खरबंदा को रुद्र प्रताप का ये किरदार सौंपा गया है।

4 of 5
monalisa - फोटो : file photo
बता दें कि इस सीरियल में भोजपुरी फिल्मों में कभी नंबर वन की हीरोइन रही 36 साल की मोनालिसा डायन का किरदार निभा रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की सुपरहिट फिल्म भोले शंकर से डेब्यू करने वाली मोनालिसा की शोहरत में आई गिरावट के पीछे उनकी सोशल मीडिया की गलत प्लानिंग को मुख्य वजह बनाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जब से मोनालिसा ने अपने उत्तेजक वीडियो डालने शुरू किए हैं, उसी के बाद से टीवी सीरियल नजर की टीआरपी गिरनी शुरू हो गई। मोनालिसा 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट भी रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
monalisa - फोटो : file photo
मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नजर सीरियल के शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मोनालिसा छलांग लगाकर रेंगती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें