फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल का सीन करने से पहले इतनी बुरी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत, बोलीं- 'लगा छोड़ घर भाग जाऊं'

Mon, 18 Mar 2019 12:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nazar - फोटो : hot star
टेलीविजन में इन दिनों सुपरनेचुरल सीरियल की भरमार है। एक के बाद एक कई सारे सीरियल हाल ही में ऑनएयर हुए हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन्हीं सीरियल में से एक सीरियल है 'नजर' (Nazar)। 'नजर' सीरियल मुख्य रूप से डायन पर आधारित है। इस सीरियल में मोनालीसा डायन का रोल निभा रही थीं लेकिन अब उनकी छोटी बहन वैदेही पर भी डायन का साया आ चुका है। सीरियल में वैदेही भी अब डायन का किरदार निभा रही हैं। इस बीच वैदेही का रोल निभा रही ऋतु चौधरी सेठ (Ritu Chaudhary Seth) को हाल में सेट पर एक सीन शूट करना पड़ा। इस सीन में ऋतु को बाथटब में नहाना था। इस सीन को शूट करते हुए ऋतु ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nazar - फोटो : hot star
वैदेही का किरदार निभा रहीं ऋतु चौधरी सेठ (Ritu Chaudhary Seth) पहले सीरियल में पॉजिटिव रोल में थीं लेकिन अब उनका रोल निगेटिव हो गया है। हाल ही में बाथटब का सीन शूट करने के बाद वैदेही ने इंटरव्यू में कई सारे चीजें बताईं। ऋतु चौधरी सेठ ने कहा - 'अब तक मैंने टीवी शो में बहुत सकारात्मक और अच्छे रोल निभाए हैं। जब मुझे पता चला कि बाथटब सीन करना है तो मुझे लगा कि सब छोड़कर घर चली जाऊं।'
विज्ञापन

3 of 5
Nazar - फोटो : instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'जब मैंने पहली बार यह सुना तो बहुत अजीब लगा कि इस तरह का सीन करना है। बस मैं खुद को घर जाकर एक कमरे में बंद करना चाहती थी। इस सीन को मैंने एक चुनौती की तरह लिया। मेरे को-स्टार और डायरेक्टर ने मुझे पूरा सपोर्ट किया, तभी जाकर मैं यह शूट कर पाई। पूरा सीन बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है।'

4 of 5
Nazar - फोटो : instagram
ऋतु चौधरी सेठ (Ritu Chaudhary Seth) ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा - 'वैदेही का किरदार मुझे नए एक्सपीरियंस दे रहा है। जो रोल मैंने कभी नहीं निभाए वो मैं आज कर रही हूं। यह मेरे लिए खास मौका है जिसमें मैं अपने काम को और बेहतर करूं।' आपको बता दें, ऋतु चौधरी सेठ ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nazar - फोटो : instagram
इस सीरियल के बाद ऋतु ने 8 साल का ब्रेक लिया। इसके बाद 'बड़े भैया की दुल्हनियां' सीरियल में नजर आईं। यह सीरियल साल 2016 में टेलीकास्ट हुआ था। ऋतु मुख्य रूप से दिल्ली की ही रहने वाली हैं। उनके पति का नाम गौतम सेठ है। ऋतु और गौतम की एक बेटी भी है जिसका नाम इवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें