इस साल की मोस्ट डिजायरेबल वीमेन लिस्ट में शामिल रहीं बिंदास अभिनेत्री नयना मुके ने एक बार फिर से टेलीविजन पर हंगामा कर दिया है। जी हां, टेलीविजन पर उनकी वापसी हो चुकी है और उनकी वापसी के पहले एपिसोड ने ही टीवी देखने वाले दर्शकों का प्यार लूट लिया है। नयना कहती भी है, ’मेरा किरदार पहले से ही चर्चित धारावाहिक में कुछ नए तड़के लगाने वाला है।’ अपने सामाजिक कार्यों और छोटे परदे पर देवी लक्ष्मी के अपने किरदार को लेकर चर्चा में रहने वाली नयना ने हाल ही में निर्माण की तरफ भी कदम बढ़ाया है। और, उनकी कोशिश देश के अलग अलग हिस्सों की कुछ ऐसी मर्मस्पर्शी कहानियों को फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की है, जो सीधे सिस्टम पर चोट करती हैं।
धारावाहिक ‘सुख म्हणजे नक्की काय असतं’ मराठी टेलीविजन का टीआरपी चार्टबस्टर कार्यक्रम रहा है। धारावाहिक ‘गणपति बप्पा मोरया’ में देवी लक्ष्मी के अपने किरदार को लेकर पूरे मुंबई व महाराष्ट्र में चर्चित रहीं अभिनेत्री नयना मुके ने टेलीविजन पर करीब तीन साल बाद किसी रोल के लिए हां की है। नयना कहती हैं, ‘टेलीविजन की पहुंच घर घर तक है और मेरे पहले ही शो के बाद मुझे तमाम किरदार ऐसे ऑफर हुए जिनमें मुझे किसी न किसी पौराणिक या ऐतिहासिक गाथा में देवी का किरदार करना था। पर मैं इस बार अपने प्रशंसकों को थोड़ा चौंकाना चाहती थी।’