नवजोत सिंह सिद्धू को 1998 में रोड रेज करने के मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला 19 मई को सुनाया था, जिसके बाद सिद्धू ने पटियाला के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं, सिद्धू के जेल जाने के बाद एक बार फिर लोगों को अर्चना पूरन सिंह की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों ने कहा है कि अब कपिल शर्मा के शो में अर्चना की सीट पक्की हो गई है।