फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी ने निकाला गर्मी से बचने का तरीका, ब्लैक मोनोकिनी पहन कराया ऐसा फोटोशूट

Fri, 20 May 2022 06:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में शामिल हुईं उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़े और विवादों के लिए जानी जाती हैं। वह काम से ज्यादा अपने आउफिट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उर्फी के फैशन सेंस को देखकर लोग हमेशा हैरान रह जाते हैं। वह ज्यादातर कुछ ऐसा ही पहनकर सबके सामने आती हैं या कोई ऐसी पोस्ट शेयर कर देती हैं, जिसे देख लोगों का सारा ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में उर्फी आए दिन नेटिजन्स के निशाने पर बनी रहती हैं। पिछले दिनों राहुल वैद्य ने भी बिना नाम लिए उर्फी पर निशाना साधा था, लेकिन लगता है उर्फी को ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर उर्फी ने इस गर्मी के मौसम से बचने के लिए कुछ ऐसा पहना, जिसे देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
लेटेस्ट फोटोशूट में ऐसी दिखीं उर्फी 
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करके उर्फी ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। हाल में साझा की गई तस्वीरों में उर्फी गर्मी से बचने के लिए ब्लैक मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में वह बाल खोलकर कई पोज देती नजर आ रही हैं। अपनी इन ग्लैमरस तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"कैप्शन समझ नहीं आ रहा।" उनकी ऐसी हॉट तस्वीरें देख यूजर्स इन्हें तेजी से वायरल कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पसंद आया लुक 
उर्फी को ट्रोल करने वालों के साथ ऐसे भी कई लोग हैं, जो उनके इन अवतारों को काफी पसंद करते हैं। ऐसे ही कई यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए कमेंट कर रहे हैं। उर्फी के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,"इस फोटो को कैप्शन की जरूरत भी नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा,"आप बेहद हॉट और बोल्ड हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
डिजाइनर बनी उर्फी
अपने कपड़ो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी आजकल अपने कपड़े अपने आप डिजाइन करती हैं। कई बार उनका लुक लोगों को पसंद आता है तो कभी उन्हें बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। करण जौहर के द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी उर्फी का यही अजीब अंदाज देखने को मिला था। एक बार तो उर्फी ने शो में डस्टबिन बैग से कपड़े पहन लिए थे, जिसके बाद उनके उस लुक की काफी चर्चा हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें