फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navdurga: मां के रूप में नजर आईं ये एक्ट्रेस, किसी ने निभाई काली की भूमिका तो किसी ने किया मां पार्वती का रोल

Sun, 21 Sep 2025 03:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navaratri 2025: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस साल 2025 में नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है और 2 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय टेलीविजन पर बने इन धारावाहिकों ने मां दुर्गा और अन्य देवी रूपों की कहानियों को घर-घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
1 of 8
माता के रूप में नजर आईं अभिनेत्रियां - फोटो : x
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर भारतीय टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों की बात करते हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर मां दुर्गा, माता पार्वती, महाकाली और देवी रूपों का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इन अभिनेत्रियों ने अपनी शानदार एक्टिंग से न केवल किरदारों को जीवंत किया, बल्कि इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई।
 
विज्ञापन

2 of 8
इंद्राणी हलदर - फोटो : x
इंद्राणी हलदर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री इंद्राणी हलदर ने दूरदर्शन के खास शो 'महालया' में मां दुर्गा की भूमिका निभाई थी। साल 2017 में जी बांग्ला के 'महालया' शो में उन्होंने मां दुर्गा के छह अलग-अलग अवतारों को बखूबी पर्दे पर उतारा। इंद्राणी का अभिनय काफी प्रभावशाली रहा। उनकी यह भूमिका आज भी लोगों के बीच चर्चित है।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: सैफ की बहन सबा ने करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बहन करिश्मा और मलाइका ने भी किया विश
विज्ञापन

3 of 8
मौनी रॉय - फोटो : x
मौनी रॉय
मौनी रॉय आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' (2011-2014) में माता सती का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। मौनी की खूबसूरती और अभिनय ने माता सती के किरदार को इतना खास बना दिया कि दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। इससे पहले, मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में भी काम किया था, जिससे उनकी पहचान बनी।
 

4 of 8
पूजा शर्मा - फोटो : x
पूजा शर्मा
अभिनेत्री पूजा शर्मा ने धारावाहिक 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में माता पार्वती और महाकाली की भूमिका निभाई। उनका यह किरदार इतना दमदार रहा। जिसकी वजह से वह दर्शकों की पसंदीदा बन गईं। पूजा ने माता पार्वती के सौम्य रूप और महाकाली के उग्र रूप को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। इस धारावाहिक ने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी।

यह भी पढ़ें: Atlee Kumar Birthday: एटली के जन्मदिन पर पत्नी प्रिया ने शेयर किया प्यारा वीडियो, अल्लू-रश्मिका ने भी दी बधाई

 
विज्ञापन

5 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : x
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने भी छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है। साल 1999 से 2000 तक दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'जय माता दी' में उन्होंने माता रानी की भूमिका निभाई। इस शो में हेमा मालिनी को मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में देखा गया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सोनारिका भदौरिया - फोटो : x
सोनारिका भदौरिया
सोनारिका भदौरिया ने 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता। यह धारावाहिक भगवान शिव और उनके जीवन पर आधारित है। इसमें सोनारिका ने महादेव की पत्नी माता पार्वती का किरदार बखूबी निभाया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। 

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 'पीढ़ी का अंतर नहीं', अनुपम खेर ने अहान के साथ शेयर की सेल्फी; 'सैयारा' स्टार के लिए लिखा नोट

 
विज्ञापन

7 of 8
आकांक्षा पुरी - फोटो : x
आकांक्षा पुरी
धारावाहिक 'विघ्नहर्ता गणेश' में आकांक्षा पुरी ने माता पार्वती की भूमिका निभाई। यह शो भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय के जीवन की कहानियों पर आधारित है। आकांक्षा ने माता पार्वती के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इस शो ने उनकी एक्टिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

 
विज्ञापन

8 of 8
पूजा बोस - फोटो : x
पूजा बोस
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूजा बोस ने भी 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती, महाकाली और मां दुर्गा के किरदार निभाए। उनके इन किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पूजा ने इन किरदारों को इतने शानदार तरीके से निभाया कि वह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गईं। उनकी एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया।

यह भी पढ़ें: Gulshan Grover: 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर ने 'गुड मैन' के भी रोल निभाए, जानिए फिल्मों के नाम...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें