फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी थी रश्मि देसाई और नंदिश संधु की लव स्टोरी, जानें क्यों लेना पड़ा था तलाक

Wed, 25 Dec 2019 07:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nandish sandhu, Rashmi Desai - फोटो : Twitter

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई के पूर्व पति और एक्टर नंदिश संधु का 25 दिसंबर को जन्मदिन है। नंदिश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और उसके बाद उनका उन्हें कई टीवी सीरियल्स में देखा गया। नंदिश ने टीवी की दुनिया में कदम साल 2007 में टीवी शो कस्तूरी से रखा और इसके बाद ख्वाहिश, कयामत, कॉमेडी सर्कस, उतरन, ये वादा रहा जैसी शोज में दिखाई दिए।

विज्ञापन

2 of 6
rashmi desai - फोटो : rashmi desai
पॉपुलर टीवी शो 'उतरन' के सेट पर नंदिश की मुलाकात रश्मि देसाई से हुई। दोनों ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और 4 साल में ही ये शादी टूट गई।
विज्ञापन

3 of 6
rashmi desai - फोटो : social media
मीडिया में भी दोनों के तलाक की खूब चर्चा हुई थी। रश्मि ने तलाक के लिए नंदिश की कई लड़कियों के साथ दोस्ती को इस तलाक का जिम्मेदार ठहराया था। जबकि नंदिश, रश्मि के जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से परेशान थे। एक लड़की के साथ नंदिश की कुछ तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं और इसके बाद से ही दोनों का तलाक तय माना जा रहा था। 

4 of 6
rashmi desai
तलाक पर बात करते हुए रश्मि ने कहा था- 'अगर वो इस रिश्ते को अपना 100 फीसदी देता तो कुछ भी खराब ना होता। मुझे कभी उसकी किसी फीमेल दोस्त से दिक्कत नहीं हुई। मैंने कभी उस पर शक नहीं किया। मैं अपने काम और ट्रैवल में ही बहुत व्यस्त रहती थी। मुझे नहीं पता कि वो किसी को डेट कर रहा है या नहीं। वो कर भी रहा है तो एंज्वॉय करे। मैं उसके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
rashmi desai - फोटो : social media
हालांकि तनातनी के बावजूद दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक करने की कोशिश की। डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 6' में भी ये जोड़ी में साथ दिखे थे। 'नच बलिए 7' के सेट पर दोनों ने अपने खराब रिश्ते का जिक्र किया और रश्मि के गर्भपात की खबर भी सामने आई। मगर जब कुछ भी ठीक नहीं हो पाया तो उन्होंने आपसी सहमति से तलाक का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
बात करें रश्मि देसाई की तो वह इन दिनों बिग बॉस 13 में धमाल मचा रही हैं। दर्शक उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। घर में रश्मि की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खूब नोक-झोक देखने को मिल रही है। वहीं नंदिश से अलग होने के बाद रश्मि अरहान खान को डेट कर रही हैं। दोनों बिग बॉस में साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें