फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतनू और रवीना के बीच अंकों को लेकर हुई झड़प, उर्वशी ढोलकिया के बाद अब वो भी बोले हो रहा है पक्षपात

Sat, 14 Sep 2019 12:13 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shantanu Maheshwari, Nityaami, Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
स्टार प्लस पर आने वाले शो 'नच बलिए 9' के हर एपिसोड में कोई न कोई धमाका होता ही है। शो में अब कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है ऐसा प्रतीत होता है। हर जोड़ी शो में बने रहने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की पूरी कोशिश कर रही है। कुछ जोड़ी बाहर हो रही हैं तो कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर वापस आ रही हैं। इसी बीच जोड़ियों और जजेस के बीच झड़पें होने की भी खबरें आई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shantanu Maheshwari, Nityaami - फोटो : amar ujala mumbai
कुछ ही वक्त पहले उर्वशी ढोलकिया और जजेस के बीच हुई झड़प की भी खबरें आई थीं, यह बहस पक्षपात को लेकर थी। अब ऐसा ही एक और जोड़ी के साथ होता दिख रहा है। यह खबर शांतनू महेश्वरी और नित्यामी की जजेस से हुई झड़प की है। दरअसल जाने माने डांसर शांतनू महेश्वरी की हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान जजेस से बहस हो गई। यह बहस बलिए को दिए जाने वाले अंको को लेकर हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
Raveena Tandon - फोटो : instagram
सूत्रों के मुताबिक शांतनू जजेस के द्वारा उन्हें और उनकी बलिए को दिए जाने वाले अंको से खुश नहीं थे। उन्हें लग रहा था कि जजेस बाकी जोड़ियों को लेकर पक्षपात कर रहे हैं और परफॉर्मर के तौर पर उन्हें सही श्रेय नहीं मिल रहा है, इसीलिए शांतनू ने यह बात क्रियेटिव टीम से कही। जब जज रवीना को इस बारे में पता चला तो उन्हें बुरा लगा क्योंकि उनका मानना था की शांतनू को उनके पीछ पीछे जाकर क्रियेटिव टीम से बात करने के बजाए उनसे सीधा बात करनी चाहिए थी। 
विज्ञापन

4 of 4
Shantanu Maheshwari
इसी बात पर शांतनू और रवीना के बीच बहस हो गई, जिसे देखकर सभी लोग हैरान भी रह गए। सूत्र यह भी बताते हैं कि बहस के बाद और परफॉर्मेंस के पहले शांतनू रोए भी थे, क्योंकि इस बहस का कोई हल नहीं निकला था। वहीं कुछ ही वक्त पहले एक एंटरटेनमेंट वेब्साइट ने यह बताया था की शांतनू और नित्यामी कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं, उन दोनों ने शो के कंटेस्टेंट बनने के लिए नाटक किया था। इस बहस के बारे में जानकर और इस एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर जानकर यही लगता है कि यह जोड़ी अब जल्द ही इस शो को छोड़ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं होता तो आगे क्या होगा, इस लिए आपको यह एपिसोड देखना ही पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें