फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पूरे हुए 11 साल, 2700 एपिसोड्स के साथ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Tue, 30 Jul 2019 07:03 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दर्शकों के पसंदीदा सीरियल्स में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अभी तक के सबसे लंबे चलने वाले टीवी शोज में अपना नाम शुमार कर चुका है। हाल ही में 28 जुलाई 2019 के दिन इस सीरियल को टीवी पर आते हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। इसी दिन की सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अब इस 12 वें साल में प्रवेश कर रहे इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी बेहद उत्साहित हैं। नीला टेली फिल्म्स के मालिक असित कुमार मोदी कहते हैं- 'कलाकारों के लिए उनके टीवी शोज या फिल्में उनके बच्चों की तरह होती हैं, इसी बच्चे की सफलता देख पाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इसके बाद असित मोदी कहते हैं- 'इसी प्रकार तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरे बच्चे जैसा है, इसकी सफलता देखने मेरे लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। इस पूरे सफर में ऐसा कोई वाकया नहीं है जिसे याद कर मैं उदास हो जाऊं। मैं दर्शकों को भी बधाई देता हूं, क्योंकि अब वह भी इस परिवार का हिस्सा बन गए हैं। " 
विज्ञापन

4 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को ऑनएयर हुआ था। इस शो की टीआरपी हमेशा हाई रहती है। निर्माताओं की मानें तो 2700 शोज पूरे करने के साथ अब यह टीवी शो दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो भी बन गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें