रियलिटी टीवी शो 'नच बलिए 9' में एक के बाद एक टि्वस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार कोरियोग्राफर के शो से बायकॉट करने की खबर आई है । इतना ही नहीं जज ने सेमी फाइनल एपिसोड में भाग लेने से इनकार कर दिया है। खबर के मुताबिक, 3 परफॉर्मेंस के बाद भी कोई कोरियोग्राफर सेट पर नहीं आया।
विज्ञापन
2 of 5
nach baliye
- फोटो : social media
दरअसल, शूटिंग के दौरान जज अहमद खान ने बुरा कमेंट किया । इसके बाद कोरियोग्राफर ने शो से बायकॉट कर लिया । स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जज अहमद खान ने दो जोडि़यों की परफॉर्मेंस को जीरो बताया था । इसके बाद पांच कोरियोग्राफर्स ने बायकॉट कर दिया ।
विज्ञापन
3 of 5
Nach Baliye 9
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जिन कोरियोग्राफर ने बायकॉट किया, उनके नाम हैं- भव घुगे, अमनदीप सिंह नट्ट, यश पांड्या, सुभाष मैकडॉन डिमेलो और अनुराधा अय्यंगर। पिछले हफ्ते दो जोड़ियों- अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की परफॉर्मेंस अहमद खान को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों की परफॉर्मेंस को अहमद खान ने जीरो बताया था।
4 of 5
अहमद, रवीना और मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो दूसरी जज रवीना टंडन कोरियोग्राफर्स को मनाने में लगी हैं । बता दें कि ये सीजन शुरू से ही विवाद में रहा है । शो में एक्स कपल कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे । शो में एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल शेखर सिंह के बीच काफी लड़ाई हुई थी।
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वहीं शो से एलिमिनेट होने के बाद उर्वशी ढोलकिया ने कहा था कि अच्छे नंबर मिलने के बाद भी उन्हें शो से बाहर कर दिया गया । वहीं शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई पूजा बनर्जी रिहर्सल के दौरान 10 फीट की ऊंचाई से गिर गई थीं। चोट लगने के बाद कुछ देर के लिए उनकी याददाश्त भी चली गई थी।