फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिये 9: शो के बीच कई बार हुआ इन एक्स पार्टनर का झगड़ा, एक्ट्रेस बोली- 'डिप्रेशन में चली जाऊंगी'

Wed, 07 Aug 2019 10:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
सलमान खान का शो 'नच बलिये 9' दर्शकों को पसंद आ रहा है । इस सीजन में खास बात यह है कि कुछ कंटेस्टेंट अपने एक्स पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं । इसमें मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह और उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेव शामिल हैं। मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य को अक्सर शो में लड़ते देखा गया है । वहीं विशाल, मधुरिमा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते ।
विज्ञापन

2 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
वहीं विशाल के कुछ भी कहने पर मधुरिमा शांत नजर आती हैं । हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने विशाल संग अपने बिगड़े रिश्ते की सच्चाई की सच्चाई बयां की। मधुरिमा ने कहा, 'विशाल जिम्मेदारी नहीं ले सकता । अगर कोई अपनी गर्लफ्रेंड से कहे कि वो जिंदगी में तीन बार शादी करेगा तो किसे गुस्से नहीं आएगा ।'
विज्ञापन

3 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
'आपको ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। विशाल ने मुझे कहा था कि वो 3 बार शादी करना चाहता है। हम दोनों में झगड़े होने शुरू हो गए, फिर लड़ाइयां एग्रेसिव होने लगी । हम पब्लिक प्लेस पर भी लड़ने लग जाते थे।' कई बार विशाल की बातों से ऐसा लगा कि मधुरिमा काफी गुस्सैल हैं । 



 

4 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
इस सवाल पर मधुरिमा ने कहा, 'शो में विशाल ऐसे बिहेव करता है जैसे उसका टेम्पर ना हो । मैंने तो अभी तक शो में रिएक्ट ही नहीं किया है । मैंने ये भी नहीं जताया कि विशाल को जल्दी गुस्सा आता है जो कि मुझसे भी बुरा है ।' मधुरिमा ने बताया कि शो का पहला एपिसोड देखकर उनकी मां बहुत रोई थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
मधुरिमा कहती हैं, 'मेरी मां हैरान थीं । विशाल का नच बलिए में अब तक का जैसा सफर रहा है, क्या आपको लगता है मैं उन्हें अपनी जिंदगी में दोबारा शामिल करूंगी । अगर मैं ऐसा करूंगी तो मुश्किल में पड़ जाऊंगी और डिप्रेशन में चली जाऊंगी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें