फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin Actresses Fees: मौनी रॉय से तेजस्वी प्रकाश तक, नागिन बनने के लिए अभिनेत्रियों ने एकता कपूर से मांगी मोटी रकम

Sun, 13 Feb 2022 09:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो के पांच सीजन आ चुके हैं और अब छठा सीजन टेलीकास्ट हो गया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं। इससे पहले नागिन के रूप में करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा समेत कई अभिनेत्रियां नजर आई हैं और इन अभिनेत्रियों को एकता कपूर ने फीस के रूप में मोटी रकम दी थी। आइए आपको ‘नागिन’ के रूप में नजर आईं सभी अभिनेत्रियों की फीस के बारे में बताते हैं।
 
मौनी रॉय
मौनी रॉय एकता कपूर के इस सीरियल की पहली नागिन हैं। मौनी नागिन के रूप में पहले और दूसरे सीजन में नजर आई थीं, जिसमें उन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस सीरियल ने मौनी की पॉपुलैरिटी को आसमान तक पहुंचा दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक दिन के शूट के लिए 2 लाख रुपए एकता कपूर से फीस के तौर पर लेती थीं।
विज्ञापन

2 of 8
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति ‘नागिन’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में ‘बेला’ का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि ज्योति इस सीरियल में एक दिन की शूटिंग के लिए 60 हजार रुपये चार्ज करती थीं।
विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना भी ‘नागिन 3’ में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में रूही का किरदार निभाया था। शो में करिश्मा और सुरभि ज्योति का किरदार एक ही था। इस सीरियल के शुरुआती एपिसोड में ही करिश्मा तन्ना के चेहरे को बदलता हुआ दिखाया गया था और बाद में करिश्मा की जगह सुरभि ज्योति ने बेला के नाम से ली थी। दावा है कि करिश्मा ने एक दिन की शूटिंग के लिए 50 हजार रुपये लिए थे।

4 of 8
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टीवी की पॉपुलर नागिन हैं, जो इस शो के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीता ने शो के एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए फीस के तौर पर लिए थे।
विज्ञापन

5 of 8
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान ‘नागिन’ सीजन 5 के सिर्फ तीन एपिसोड में नजर आई थीं लेकिन इन तीन एपिसोड में ही उनके लुक ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके लिए हिना खान ने मोटी रकम वसूली थी। दावा है कि हिना खान ने ‘नागिन 6’ का हिस्सा बनने के लिए डेढ़ से 2 लाख रुपए फीस के तौर पर मांगे थे।
विज्ञापन

6 of 8
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा
निया शर्मा ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। ये सीजन ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ लेकिन निया का लुक सबको पसंद आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक निया को एक दिन की फीस 40 हजार रुपए मिलती थी।
विज्ञापन

7 of 8
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना
सुरभि चंदना ने ‘नागिन 5’ में अपना जलवा दिखाया था। उनका नागिन अवतार फैंस को खूब पसंद आया था। दावा है कि सुरभि चंदना इस शो के एक एपिसोड के लिए एक लाख बीस हजार रुपए फीस चार्ज करती थीं।
विज्ञापन

8 of 8
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश एकता कपूर की नई नागिन हैं। वह सीजन 6 में नजर आ रही हैं। इस सीजन के लिए एकता कपूर ने पानी की तरह पैसों को बहाया है। दावा है कि ‘नागिन 6’ के लिए एकता कपूर ने लगभग 130 करोड़ रुपये दांव पर लगाए हैं। हालांकि, इस शो के लिए तेजस्वी प्रकाश को क्या फीस मिल रही है अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें