एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो के पांच सीजन आ चुके हैं और अब छठा सीजन टेलीकास्ट हो गया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं। इससे पहले नागिन के रूप में करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा समेत कई अभिनेत्रियां नजर आई हैं और इन अभिनेत्रियों को एकता कपूर ने फीस के रूप में मोटी रकम दी थी। आइए आपको ‘नागिन’ के रूप में नजर आईं सभी अभिनेत्रियों की फीस के बारे में बताते हैं।
मौनी रॉय
मौनी रॉय एकता कपूर के इस सीरियल की पहली नागिन हैं। मौनी नागिन के रूप में पहले और दूसरे सीजन में नजर आई थीं, जिसमें उन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस सीरियल ने मौनी की पॉपुलैरिटी को आसमान तक पहुंचा दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक दिन के शूट के लिए 2 लाख रुपए एकता कपूर से फीस के तौर पर लेती थीं।