फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश की जीत और नागिन 6 में रोल से उठे सवालों पर एकता कपूर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पास इतनी पावर नहीं…

Wed, 09 Feb 2022 06:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वालीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद नागिन 6 में मिले लीड रोल के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश और एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वालीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद नागिन 6 में मिले लीड रोल के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। इस खबर से जहां एक तरफ तेजस्वी के फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं कई लोग उनकी इस जीत और नागिन में मिले रोल पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर रियलिटी शो बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है। कई लोगों ने तेजस्वी को फिक्स विनर तक बता दिया। तो वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह नागिन की वजह से तेजस्वी को बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है।

 

इसी बीच अब शो नागिन 6 की निर्माता एकता कपूर ने तेजस्वी की जीत और शो में उनकी भूमिका पर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एकता कपूर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इतनी पावर नहीं है कि वह चैनल को कहकर अपने हिसाब से किसी लड़की को जिता दें, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह नागिन करने वाली है।

विज्ञापन

2 of 5
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर ने कहा की मैं बेहद खुश हूं। सबको अब तेजस्वी नागिन के रूप में नजर आने वाली है। मैं चाहती हूं कि इस बार ऐसी एक्ट्रेस शो में नजर आए जो हॉट भी दिखे लेकिन मासूम भी लगे। इस दौरान ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा मैंने तेजस्वी को शो पर देखा और उसी वक्त तेजस्वी के मैनेजर से बात कर उन्हें साइन कर लिया था।

विज्ञापन

3 of 5
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एकता कपूर ने यह भी साफ किया कि उन्होंने बिग बॉस से पहले तेजस्वी को देखा था। उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस ज्यादा नहीं देखती हूं, लेकिन मेरे बहुत सारे दोस्त इस शो को देखते हैं। मैं तेजस्वी को बहुत पसंद करती हूं।

4 of 5
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एकता कपूर ने आगे कहा कि इंस्टाग्राम पर उस समय बिग बॉस की कई क्लिप्स चल रही थी और उन्हें देखा ही जाता रहा है। इन वीडियो क्लिप्स में तेजस्वी मुझे काफी आकर्षक लगीं। उनकी आंखों में कुछ तो था, जिसने मुझे तेजस्वी को कास्ट करने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागिन 6 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि वह शो जरूर जीतेगी और कुछ किस्मत ने भी उनका साथ दिया। इससे ज्यादा मैंने कुछ नहीं किया, क्योंकि मेरे पास इतनी पावर नहीं अपने चैनल से कहा कि वह किसी और की जगह इस लड़की को जीता दे। जनता ने तेजस्वी को प्यार दिया क्योंकि वह लोगों से जुड़ पाई और लगातार शो में खुद को डिफेंड करती रहीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें