फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin 6: नागिन बन दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं ये हसीनाएं, इस बार तेजस्वी के कंधे पर 'कोरोना' से लड़ने की जिम्मेदारी

Mon, 31 Jan 2022 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
नागिन - फोटो : social media
टीवी सीरियल्स की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर वैसे तो एक से बढ़कर एक सीरियल्स हर साल लॉन्च करती हैं। लेकिन 'नागिन' को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह रहता है। एकता ने साल 2015 में नागिन सीरियल लॉन्च किया था। इसके अब तक 5 सीजन आ चुके हैं। जल्द ही शो का 6वां सीजन आने वाला है जिसमें बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन के किरदार में दिखाई देंगी। आज हम आपको एकता कपूर के शो में 'नागिन' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मौनी राॅय
मौनी रॉय 
हाल ही शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री मौनी रॉय इस शो के पहले सीजन में नागिन का चेहरा बनी थीं। उन्होंने इस सीजन में अभिनेता अर्जुन बिजलानी के अपोजिट शिवन्या की भूमिका निभाई थी। वह इस शो के दूसरे सीजन में भी मेन लीड की भूमिका में दिखी थीं। इसमें वे शिवन्या की बेटी की भूमिका में दिखी थीं। 

विज्ञापन

3 of 9
अदा खान - फोटो : social media
अदा खान 
अभिनेत्री अदा खान ने भी काली नागिन बन सीजन एक और दो में लोगों की दिल जीता। इनमें उन्होंने शेषा नाम की नागिन का रोल प्ले किया था, जिसने शिवन्या को मारा था। बाद में उसने अपना रास्ता बदल लिया था और एक अच्छी नागिन बन गई थी। 

4 of 9
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने 'नागिन 3' में रूही का किरदार निभाया था। इसमें वह अपने प्रेमी से अलग हो गई थी क्योंकि युवी और उसके भाईयों ने रूही को बुरी तरह से चोटिल कर दिया था। इसका बदला लेने वो आई थी। करिश्मा इस रोल में बेहद हॉट लगी थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति
सीजन 3 में ही रूही 'बेला' बनकर सामने आई थीं। उन्होंने अभिनेता 'पर्ल वी पुरी' से साथ लीड किरदार निभाया था। यह इस शो के सबसे सफल सीजन में से एक था और इसके 100 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे। पर्ल वी पुरी और सुरभि की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी 
अपनी हॉटनेस को लिए फेमस अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने नागिन 3 और उसके बाद के सीजन में 'विशाखा' की भूमिका निभाई थी। वह बेला की दोस्त के रूप में नजर आई थीं लेकिन बाद में लालची और दुष्ट नागिन बन गई थीं। 
विज्ञापन

7 of 9
निया शर्मा - फोटो : social media
निया शर्मा 
अपने बोल्ड फोटोशूट्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री निया शर्मा ने नागिन 4 में वृंदा की भूमिका निभाई थी। वह अब तक की सबसे हॉट नागिनों में से एक थीं। 

 

8 of 9
सुरभि चांदना - फोटो : social media
सुरभि चंदना
सुरभि चंदना नागिन 5 नजर आ चुकी हैं। सुरभि के हॉट लुक ने सभी का दिल जीत लिया था।
 
विज्ञापन

9 of 9
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश  
तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में मुख्य नागिन का किरदार प्ले करती दिखेंगी। जब से यह खबर सामने आई है, तेजस्वी के फैंस सांतवे आसमान पर हैं। अभी तक के सीजन्स में आपने नागिन को अपने प्यार या परिवार के दुश्मनों से लड़ते देखा है लेकिन इस बार एकता कपूर की नागिन का मुकाबला होगा कोरोना महामारी से। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें