फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Winner: गौहर खान को नहीं भाई तेजस्वी प्रकाश की जीत, बोलीं- लोगों की चुप्पी ने सबकुछ कह दिया...

Mon, 31 Jan 2022 09:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौहर खान ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 को उसका विजेता मिल गया है। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की।  ट्रॉफी के साथ तेजस्वी को 40 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। टॉप 3 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल थे। बाद में सलमान खान ने टॉप 2 प्रतिभागियों का चयन किया और करण कुंद्रा टॉप 2 से बाहर हो गए। सभी को लग रहा था कि प्रतीक विनर होंगे लेकिन तेजस्वी की जीत के साथ ही सभी का भ्रम टूट गया। तेजस्वी की जीत से उनके फैंस और फ्रेंड्स बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस को शानदार जीत की जमकर बधाइयां दे रहे हैं लेकिन इस बीच गौहर खान ने तेजस्वी की जात पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल को बताया विनर
गौहर खान का कहना है कि 'बिग बॉस 15' का एकमात्र विनर था और वह हैं सिर्फ प्रतीक सहजपाल। गौहर ने ट्विटर पर लिखा, 'LoL अनाउंसमेंट के वक्त स्टूडियो में चुप्पी ने सबकुछ कह दिया। 'बिग बॉस 15' का सिर्फ एक ही डिजर्विंग विनर है और दुनिया ने उसे चमकते हुए देखा। प्रतीक सहजपाल तुमने दिल जीत लिए। तुम सभी के फेवरिट थे। पब्लिक तुमसे बहुत प्यार करती है। अपना सिर ऊंचा रखना।'

विज्ञापन

3 of 4
गौहर खान,तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान पहले भी तेजस्वी प्रकाश को निशाने पर लेती रही हैं। दरअसल तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को शो में 'आंटी' कह दिया था, जिसकी वजह से शमिता शेट्टी को न सिर्फ बुरा लगा बल्कि शर्मिंदा भी होना पड़ा। और इसलिए गौहर खान ने तेजस्वी प्रकाश को 'घृणित व्यवहार' वाला व्यक्ति बताया था।
विज्ञापन

4 of 4
नागिन 6 - फोटो : social media
नागिन 6 के लिए हुईं कास्ट
वहीं आज सुबह से ही बिग बॉस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस इसे नल्ला शो बता रहे हैं। वहीं आपको जानकर खुशी होगी कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के साथ ही तेजस्वी को एकता कपूर का शो नागिन 6 भी मिल गया है। नागिन 6 में अब तेजस्वी प्रकाश अपने खास अंदाज से फैंस के दिलों को जीतेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें