फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12 में एंट्री ले सकती हैं TV की ये फेमस बहू, धर्म बदलकर की थी शादी

Sat, 01 Sep 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar
बिग बॉस के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है इस बार भी उन पर यही खुमार छाया हुआ है। 'बिग बॉस सीजन 12' 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। शो के ऑन एयर होने से पहले लगातार इस रियलिटी शो से जुड़ी अपडेट आ रही हैं। इस बीच इस शो से जुड़े कंटेस्टट की एक और जानकारी मिली है। खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस में टीवी की फेमस बहू और हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ शो में एंट्री ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Kakar and Shoaib
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब को 2 महीने पहले संपर्क किया था। कहा जा रहा है कि इन दोनों स्टार्स से शो की टीम से कई बार मुलाकात भी की है। सूत्रों की मानें तो दीपिका ने शो में आने के लिए राजी हो गई हैं। हालांकि शोएब के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Kakar
खबरों की मानें तो शो में आने के लिए दीपिका पार्टनर की तलाश कर रही हैं। इस बीच उनकी मां का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि दीपिका बिग बॉस में अपनी मां के साथ एंट्री ले सकती हैं। वहीं दीपिका से जुड़े करीबी शख्स की मानें तो दीपिका शो में अपनी मां के साथ नहीं आ रही है। फिलहाल जो भी हो लेकिन इस बात से इतना तो साफ हो गया है कि दीपिका का शो में आना लगभग तय है। 

4 of 5
salman khan bigg boss
'बिग बॉस सीजन 12' में कपल के अलावा सिंगल सेलिब्रिटीज भी आएंगे। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दीपिका शो में अकेले आएं और शो में उन्हें उनका पार्टनर मिले। आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब ने इसी साल 22 फरवरी को शोएब से शादी की थी। शादी के बाद दीपिका ने धर्म परिवर्तन करने की खबरें आ रही थीं। हालांकि बाद में दीपिका ने बयान में खुद कहा था कि उन्होंने धर्म बदला है और उन्हें इस पर गर्व हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika and Shoib
दीपिका और शोएब एक साथ 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे। इस शो के दौरान ही इन दोनों को एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दीपिका और शोएब की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दीपिका 'कयामत की रात' सीरियल में नजर आई थीं। वहीं शोएब 'जीत गई तो पिया मोरे' में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें