फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दर्शकों का इंतजार खत्म, टीवी की इस नई 'नागिन' ने शुरू कर दी शूटिंग

Fri, 20 Apr 2018 07:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी
एकता कपूर के अपकमिंग सीरियल 'नागिन-3' की चर्चा काफी समय से है। सीरियल में करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी का लुक सामने चुका है। खुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर 'नागिन 3' के दो पोस्टर रिलीज किए थे हालांकि एकता ने सीरियल के बाकि एक्टर्स का खुलासा नहीं किया था लेकिन अब इस सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Anita Hassanandani
अनीता हसनंदानी ने सीरियल के सेट पर खींची कई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। जानकारी के मुताबिक अनीता इस सीरियल में निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल अनीता इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Anita Hassanandani
इससे पहले एकता कपूर ने अनीता का लुक शेयर करते हुए ट्विटर पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए अनीता हसनंदानी का सीरियल के लिए स्वागत किया और लिखा-  'नागिन 3' की दूसरी नागिन का स्वागत है। साथ ही उन्होंने आगे लिखा- भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल का इंतजार कलर्स टीवी पर हो रहा है।
 

 

4 of 5
करिश्मा तन्ना
14 सालों बाद एकता कपूर के साथ वापसी कर रहीं करिश्मा तन्ना ने भी प्रोमो शूट के वीडियोज और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं। प्रोमो शूट के दौरान करिश्मा का नागिन लुक शानदार नजर आया। शेयर की गई तस्वीरों में करिश्मा का डस्की मेकअप लुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy
'नागिन' सीरियल के दोनों सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थीं। यहां तक की दोनों ही सीजन दर्शकों की पहली पसंद भी बने। कहा जा रहा है इस बार इस सीरियल में पहले से ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया हालांकि यह सीरियल कब से शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें