फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल ने एक्स गर्लफ्रेंड पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, कहा- 'शो पर इस काम के लेती थी पैसे'

Fri, 20 Apr 2018 07:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा और प्रीति सिमोस
कपिल शर्मा को लेकर हर दिन कोई ना कोई नई खबर सामने आ रही है। पहले कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी पर कई तरह के आरोप लगाए और अब कपिल ने प्रीति के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। यही नहीं कपिल ने प्रीति पर उनकी कंपनी में हेर-फेर का आरोप लगाया है। बता दें कि प्रीति सिमोस ही 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
कपिल ने आरोप दर्ज कराते हुए बताया कि 'प्रीति ही शो की पूरी तैयारी करती थी। शो पर कब क्या दिखना है यह वह ही बताती थी। सेलिब्रिटीज से कोआर्डिनेशन करना, उनके लिए आवश्यक सारी चीजों का इंतजाम सब प्रीति की ही जिम्मेदारी थी। मैंने प्रीति को सारी जिम्मेदारी देते हुए शुरुआत में 2 लाख की सैलरी पर रखा। इसी दौरान प्रीति की बहन नीति को भी मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस में काम दिया। कंपनी को लगातार हो रहे फायदे के साथ ही दोनों की सैलरी भी बढ़ती गई। काम के दौरान प्रीति और नीति साथ रहते थे, दोनों को मैने प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में भी कई सारी जानकारी दी।' 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma
कपिल ने आगे कहा कि 'मेरे प्रोडक्शन हाउस में साल 2013 में टैलेंट मैनेजर के तौर पर अनुश्री नाम की एक लड़की काम करती थी लेकिन प्रीति और नीति के कहने पर मैंने अनुश्री को 2016 में कंपनी से हटा दिया। दोनों ने मुझे बताया कि अनुश्री शो में आने वाले दर्शकों से पैसे लेकर घोटाला कर रही है लेकिन एक कार्यक्रम में अनुश्री से मेरी मुलाकत हुई तब अनुश्री ने मुझे बताया कि दोनों बहनें शो में बतौर दर्शक बनकर आने वाले लोगों से खुद पैसे लेती हैं, यही नहीं आगे की लाइन में बैठाने के ज्यादा पैसे लिए जाते है जबकी पीछे की लाइन में बैठाने के कम पैसे लेती थीं।

4 of 6
Kapil Sharma
प्रीति पर आरोप लगाते हुए कपिल ने कहा कि 'दोनों बहनों ने मेरे दूसरे सहयोगी कलाकारों के साथ गलतफहमी पैदा करने की पूरी कोशिश की। यही नहीं जो सेलिब्रिटी शो में आते थे उनके साथ कोआर्डिनेशन करना उनकी जिम्मेदारी थी लेकिन मुझे समय पर सारी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती थी जिससे उन सेलीब्रिटी के सेट पर पहुंचने के बाद कई बार गलतफहमी पैदा हुई। इस वजह से जहां उन सेलिब्रिटी के साथ मेरे रिश्ते खराब हुए, वहीं मेरी बदनामी होनी भी शुरू हो गई। जिससे मेरे काम में मुझे नुकसान होने लगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
Kapil Sharma
'प्रीति और नीति बारीकी से मेरी हर चीज पर नजर रखे हुए थीं और इसके लिए उन्होंने अनुश्री का भी इस्तेमाल किया। यह सारी बातें अनुश्री ने मुझे बताया। जिसे सुनकर मैं हैरान था जिस पर मैंने भरोसा किया उन्होंने ही मेरे साथ विश्वासघात किया। साल 2016 में मैंने प्रीति और नीति की हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें काम में सुधार करने की हिदायत दी। जब उन्हें लगा कि वह पकड़ी जाएंगी तो उससे पहली ही उन्होंने खुद कंपनी छोड़ दी लेकिन 3 दिन के बाद दोनों बहनें एक बार फिर मेरे पास आईं और पुरानी बातें भूलकर फिर से नई शुरुआत करने की बात बोलीं और काम भी शुरू कर दिया लेकिन 3 महीने के बाद फिर से विवाद हुआ और मार्च 2017 में फिर से दोनों अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma
फरवरी 2018 में मैंने प्रीति से उनके घर पर मुलाकात की। दरअसल वह एक वेबसाइट के साथ मिलकर लगातार मेरे बारे में नकारात्मक खबरें दे रही थीं। इस बारे में बात कर मैंने उनसे यह मुद्दा खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन उसने मुझे जवाब दिया- 'मेरे बगैर तुम इंडस्ट्री में कुछ काम नहीं कर सकते। मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं। मैं तुम्हें इंडस्ट्री से खत्म करके ही छोडूंगी और अगर तुम्हें इन सबसे छुटकारा चाहिए तो हमें 25 लाख देना होगा।' यह बातें सुनकर मैंने उससे पूछा कि 'किस बात का 25 लाख .. उसने जवाब दिया मुझे आगे भी देना है। मैं प्रीति को पैसे देने से इंकार करते हुए उसके घर से निकल गया। बता दें कि शिकायत में कपिल ने प्रीति, नीति और वेबसाइट के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पैसे मांगने की शिकायत दर्ज कराई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें