फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन 3 की दूसरी नागिन का फर्स्ट लुक आया सामने, खुद एकता कपूर ने रिलीज किया पोस्टर

Wed, 11 Apr 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इन दिनों एकता कपूर का अपकमिंग सीरियल 'नागिन-3' काफी चर्चा में है। सीरियल में करिश्मा तन्ना के बाद अब एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का लुक सामने आया है। यह उनका दूसरा लुक है। इससे पहले उनका एक और लुक सामने आया था। उनकेे नए लुक को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। करिश्मा के लुक की तरह अनीता हसनंदानी के लुक का खुलासा भी खुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
एकता कपूर ने अनीता के लुक शेयर करते हुए ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अनीता हसनंदानी का सीरियल के लिए स्वागत किया और लिखा-  'नागिन 3' की दूसरी नागिन का स्वागत है। साथ ही उन्होंने आगे लिखा- भारत के सबसे ज्यादा देखा जाने वाले सीरियल का इंतजार कलर्स टीवी पर हो रहा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
दर्शकों ने एकता के ट्वीट को काफी पसंद किया है। बताया जा रहा है कि नागिन सीरियल सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगा। 'नागिर-3' से जुड़े अन्य किरदार की बात करें तो इस सीरियल में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी नजर आएंगी। उनका इस सीरियल में पॉजीटिव रोल होगा। इसके अलावा अभिनेता करणवीर बोहरा भी नजर आएंगे। करणवीर नागिन के दूसरे भाग में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि बीते दिनों 'नागिन-3' के निर्माताओं ने सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था, जो काफी लोगों को पसंद आया है। पता हो 'नागिन-3' से पहले 'नागिन' और 'नागिन-2' में मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थीं। इस सीरियल में मौनी की एक्ट्रिंग को काफी लोगों ने पसंद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें