फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' बनकर मशहूर हुईं टीवी की ये एक्ट्रेस, बचपन की तस्वीर में आप पहचान पाए क्या?

Thu, 18 Jul 2019 03:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anita hassanandani - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक्टर्स अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। फैंस भी ऐसी तस्वीरें देखने के लिए उत्साहित होते हैं। अब टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक एक्ट्रेस ने बचपन की तस्वीर शेयर की है जो कि खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
anita hassanandani - फोटो : social media
ये एक्ट्रेस हैं नागिन फेम अनीता हसनंदानी। बचपन की इस तस्वीर में अनीता फ्रॉक पहने दिख रही हैं और खड़ी होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरा 50 साल का चैलेंज, क्योंकि मैं सब कुछ जानने के लिए उत्सुक होती हूं और हां मैं बिल्कुल अलग अंदाज में स्टाइलिश हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
anita hassanandani - फोटो : social media
सीरियल नागिन से रातोंरात टीवी सुपरस्टार बन चुकीं अनीता हसनंदानी जल्द ही नच बलिए के सीजन 9 में दिखेंगी। अपने पति के साथ इस शो का हिस्सा बन चुकीं अनीता का डांस प्रोमो भी चैनल ने रिलीज कर दिया है। 

4 of 5
anita hassanandani - फोटो : social media
सलमान खान प्रोडक्शंस के इस शो का हिस्सा बनने के बारे में अनीता कहती हैं कि ‘मुझे नाचना बहुत अच्छा लगता है और मैं हमेशा से नच बलिए का हिस्सा बनना चाहती थी लेकिन अपने दूसरे शो के प्रति जिम्मेदारी के चलते मैं इसमें शामिल नहीं हो पाई। अब जबकि मेरे सारे शोज पूरे हो चुके हैं और जो हैं उनमें भी मुझे दिन रात व्यस्त नहीं रहना है तो मैंने इस शो के लिए हां कर दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : twitter
अनीता आगे कहती हैं कि 'मैं अब नच बलिए के लिए पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर सकती हूं और अपने डांस पर फोकस कर सकती हूं। शो के प्रोड्यूसर्स इस बार सलमान खान और बानी जे हैं तो ये भी इस शो के लिए हां करने का बड़ा कारण है।’ अनीता इन दिनों इस शो के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना प्रैक्टिस कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें